मालदीव में एयर-एंबुलेंस न मिलने से 14 साल के एक भारतीय लड़के की हुई मौत

मालदीव में एयर-एंबुलेंस न मिलने से 14 साल के एक भारतीय लड़के की हुई मौत

India Maldives Relation: मालदीव राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत से विवाद के चलते मालदीव में रह रहे कई भारतीयों के लिए अनेक सुविधाओं पर रोक लगा रखी है। जिस वजह से 18 जनवरी को एक बड़ा हादसा हो गया और बीमारी से जूझ रहे एक बच्चें की मौत एयर एम्बुलेंस न मिलने से हो गई। दरअसल परिवार ने गाफ अलिफ विलिंगली के आइलैंड विलमिंगटन से बच्चे को मालदीव की राजधानी माले एयरलिफ्ट करने के लिए एयर एंबुलेंस मांगी थी।

इसके लिए उन्होंने बुधवार (17 जनवरी) रात से ही एयरलिफ्ट की रिक्वेस्ट करनी शुरू कर दी थी। लेकिन प्रेसिडेंट मोइज्जू ने भारत डोरनियर एयरक्राफ्ट के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी, जिससे समय रहते बच्चे को अस्पताल ले जाना नहीं संभव हो पाया।

राष्ट्रपति ने परमिशन नहीं दी, बच्चे की मौत दुखद:

यह बच्चा ब्रेन ट्यूमर और स्ट्रोक से जूझ रहा था और उसके परिवार ने उसकी जान बचाने के लिए तत्काल एयरलिफ्ट की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने मालदीव सरकार से एयर-एंबुलेंस की मांग की, लेकिन भारत के और मालदीव के बीच विवाद के कारण इस प्रक्रिया में देरी हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार ने उसकी जान बचाने के लिए सरकार से अनुमति प्राप्त करने के लिए बुधवार से ही प्रयासशील रूप से कोशिशें कीं, लेकिन इसके बावजूद कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।

मालदीव की कंपनी ने दिया तकनीकी गड़बड़ी का हवाला:

बच्चे को अस्पताल ले जाने में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते समय परिवार को निराशा का सामना करना पड़ा। मालदीव की कंपनी ने बैयर 500 एरबी वायुयान से एयरलिफ्ट करने की तैयारी की थी, लेकिन उसमें तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो गईं, जिससे एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका। बच्चे को अस्पताल ले जाने में हुई इस देरी के कारण उसकी मौत हो गई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews