यहां लॉकडाउन की घोषणा होते ही लग गया 700 किमी लंबा ट्रैफिक जाम

यहां लॉकडाउन की घोषणा होते ही लग गया 700 किमी लंबा ट्रैफिक जाम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना (Corona) का कहर अभी कम नहीं हुआ है, बल्कि कुछ देशों में कोरोना का दूसरी लहर से हड़कंप मच गया है| इसी बीच कई देशों ने तो फिर से लॉकडाउन (Lockdown) करने का फैसला ले लिया है। जिनमें फ्रांस भी एक है, लेकिन वहां लॉकडाउन की घोषणा होते ही सड़कों पर 700 किमी लंबा जाम ( Traffic Jam In Paris ) लग गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों इमेनुएल द्वारा 1 दिसंबर तक प्रभावी इस कोरोना लॉकडाउन की घोषणा होते ही पेरिस और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया। लोग जरूरी सामान को लेने के लिए और कुछ लोग देश से बाहर जाने के लिए सड़कों पर निकल पड़े थे जिसकी वजह से 435 मील (करीब 700 किलोमीटर) लंबी जाम लग गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोग जरूरी सामान को लेने के लिए और कुछ लोग देश से बाहर जाने के लिए सड़कों पर निकले और इसी कारण करीब जाम लग गया। खबरों के मुताबिक फ्रांस में कोरोना वायरस की वजह से सात महीनों में दूसरी बार लॉकडाउन किया गया है। यहां लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी और इस दौरान अगर कोई बाहर निकलता है तो उसे सजा दी जाएगी। हालांकि आवश्यक कार्यों, दवा लाने, ड्यूटी पर जाने के लिए रोक नहीं है। इसके अलावा घर के पास व्यायाम के लिए एक घंटे बाहर निकलने की छूट दी गई है।

फ्रांस में कोरोना की दूसरी लहर का कहर देखने को मिल रहा है| यहाँ रोजाना करीब 50 हजार नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। इसके चलते लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के पहले दिन सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ था। रेस्टॉरेंट्स और कैफे को बंद कर दिया गया है, लेकिन जरूरी सामान खरीदने के लिए सुपरमार्केट्स को चालू रखा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews