इस जगह शराब हुई टैक्स फ्री, पर्सनल लिकर लाइसेंस के लिए भी नहीं देनी होगी फीस

इस जगह शराब हुई टैक्स फ्री, पर्सनल लिकर लाइसेंस के लिए भी नहीं देनी होगी फीस

Dubai Ended Liquor Tax : दुबई में शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। यहा शराब बिक्री पर लगने वाला 30 फीसदी टैक्स (Alcohol Sales Tax) समाप्त कर दिया गया है। इसी के साथ यहां अब खुलेआम शराब बेची जा सकेगी। यूएई सरकार ने पर्सनल शराब लाइसेंस (Liquor Licence) के लिए ली जाने वाली मोटी फीस भी खत्म कर दी है।

टैक्स फ्री हुई शराब

बता दें कि टूरिज्म के लिए दुबई एक हॉट स्पॉट है। दुनियाभर से लोग यहां घूमने के लिए जाते हैं। ये फैसला भी शाही अल मख्तूम परिवार ((Al Maktoum Family) ) के निर्देश पर इसी बात के मद्देनजर लिया गया है। पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए शराब नीति को लचीला बनाया गया है। नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2023 को दुबई की दो सरकारी शराब बेचने वाली कंपनियों द्वारा ये घोषणा की गई। इन्होने बताया कि शराब बिक्री पर लगने वाला टैक्स खत्म कर दिया गया है और पर्सनल शराब लाइसेंस के लिए ली जाने वाली फीस भी अबसे नहीं वसूली जाएगी। बता दें कि यहां शराब पीने के लिए दुबई पुलिस की तरफ से एक प्लास्टिक कार्ड जारी किया जाता है, और इसे शराब पीने वालों को अपने साथ रखना होता है। इसी के जरिए वो शराब खरीद पाते हैं साथ ही परिवन है ड्रिंकिंग की अनुमति भी मिलती है। एक तरह से ये कार्ड सरकार की तरफ से शराब खरीदने और पीने का परमिट है।

पर्यटकों को लुभाने की कोशिश

खाड़ी देश में शराब को लेकर इतना बड़ा फैसला बहुत ही बोल्ड स्टेप है। ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी दुबई में शराब नीति को लेकर काफी ढील दी जा चुकी है। यहां रमजान के महीने में भी शराब बिक्री पर रोक नहीं रहती है। इसी के साथ कोरोना लॉकडाउन के समय यहां पर शराब की होम डिलीवरी सुविधा शुरू की गई थी। यहां के कानून के हिसाब से गैर मुस्लिम लोगों के लिए शराब पीने की उम्र 21 या फिर उससे अधिक होनी चाहिए। टूरिज्म के कारण यहां दुनियाभर से पर्यटक आते हैं और इसी कारण शराब इनके अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा बन गई है। हालांकि यहां शराब काफी महंगी है। एक पिंट बीयर की कीमत करीब 10 डॉलर है जो भारतीय मुद्रा में 827 रुपये से ज्यादा है। सरकार को उम्मीद है कि इस नई पॉलिसी के कारण यहां टूरिस्ट और अधिक संख्या में आएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews