सूरज की तस्वीर ले रहा था ये शख्स, तभी हुआ कुछ ऐसा, कैमरे में कैद हो गई ये अद्भुत घटना!

अमेरिका के एंड्रयू मैकार्थी ने कैमरे में ऐसा पल कैद किया जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें सैल्यूट कर रहे हैं। दरअसल उन्होंने सूरज के सामने से गुजरते इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) और उसी वक्त फूटती सोलर फ्लेयर की हाई-रेजोल्यूशन एक साथ कैप्चर की है। वहीं इस फोटो का नाम उन्होंने Kardashev Dreams रखा है।
सूरज की तस्वीर ले रहा था ये शख्स, तभी हुआ कुछ ऐसा, कैमरा में कैद हो गई ये अद्भुत घटना

एरिजोना के सोनोरन डेजर्ट में मौजूद एंड्रयू मैकार्थी सूरज की एक डिटेल्ड फोटो खींचने की तैयारी कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन सूरज के सामने से गुजरने वाला है। वो इस क्षण के लिए तैयार थे, लेकिन जैसे ही ISS का ट्रांजिट हुआ, ठीक उसी समय एक सोलर फ्लेयर भी सूरज से फूट पड़ा। नतीजा ये हुआ की दो बड़े ब्रह्मांडीय घटनाएं एक ही फ्रेम में कैद हो गईं। वहीं एंड्रयू ने इसे “Kardashev Dreams” नाम दिया है।

दरअसल यह शॉट लेना किसी तुक्के या किस्मत से नहीं हुआ है, बता दें कि इसके पीछे महीनों की तैयारी, वैज्ञानिक समझ और टेक्निकल ज्ञान था। एंड्रयू ने बताया कि इस शॉट के दौरान एरिजोना का तापमान करीब 49.5°C था। ऐसे हालात में टेलीस्कोप और कंप्यूटर को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए उन्होंने आइस पैक और थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग का भी इस्तेमाल किया।

इंटरनेट पर मचा तहलका

वहीं एंड्रयू मैकार्थी ने बताया कि सूरज और स्पेस स्टेशन की दूरी चाहे करोड़ों किलोमीटर हो, लेकिन कैमरे के फोकस के लिहाज से दोनों “इन्फिनिटी” के बराबर होते हैं। यही वजह है कि फोटो में दोनों एकदम क्लियर दिखे। यह शॉट एक सेकेंड से भी कम वक्त में लिया गया, लेकिन उसकी प्लानिंग और सेटअप में कई दिन लगे थे। इस तस्वीर को एंड्रयू ने 20 जून को इंस्टाग्राम हैंडल @cosmic_background पर पोस्ट किया था। देखते ही देखते यह वायरल हो गई। लोगों ने इसे “अब तक की सबसे शानदार स्पेस ट्रांजिट फोटो” कहा।

लोग जमकर कर रहे तारीफ

दरअसल इसे लेकर एक यूजर ने लिखा कि “ये फोटो नहीं, सपना है। इसमें सौर उर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और कला सब कुछ है।” तो वहीं दूसरे ने लिखा कि “इस फोटो को कोई बड़ा अवॉर्ड मिलना चाहिए। ये इतिहास का हिस्सा बननी चाहिए।” कई यूजर्स ने कमेंट किया कि ये देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि इतनी छोटी सी तस्वीर में कितनी मेहनत और डेडिकेशन छुपा है। एंड्रयू ने इसे विज्ञान और कला का जादू बताया, और कहा कि यह फोटो उनके करियर की सबसे खास तस्वीर है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews