खार्किव में बमबारी में एक भारतीय छात्र की मौत

खार्किव में बमबारी में एक भारतीय छात्र की मौत

डेस्क रिपोर्ट। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में खार्किव में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने खुद इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि बमबारी में कर्नाटक के छात्र नवीन कुमार की मौत हुई है, मृतक का नाम नवीन कुमार शेखरप्पा है, वह 21 साल का था, छात्र कर्नाटक के हावेरी के चालागेरी का रहने वाला था, नवीन की मौत रेस्क्यू के दौरान हुए हमले में हुई, वही इस घटना के बाद मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खार्किव में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय छात्र के परिवार से बातचीत कर रहा है।

We convey our deepest condolences to the family.

— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) March 1, 2022

बताया जा रहा है कि अभी भी यूक्रेन में बड़ी संख्या में छात्र फंसे है जिन्हे इंडिया वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है, इसी बीच यूक्रेन में मौजूद इंडियन एंबेसी ने सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत कीव छोड़ने को कहा है। एंबेसी की तरफ से जारी इमरजेंसी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय जिस हाल में हैं, उसी स्थिति में तुरंत शहर से बाहर निकल जाएं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews