पाकिस्तान सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, सेना के 9 जवान मारे गए

At-Least-9-Killed-11-Injured-in-Suicide-Attack-on-Pakistan-Army-Report

नई दिल्ली। कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के तीन दिन बाद पाकिस्तान सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हमले में पाक सेना के 9 जवान मारे गए हैं। वहीं, 11 लोगों जख्मी हुए हैं। ये हमला पाक के बलूचिस्तान में किया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान पोस्ट, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने तुर्बत और पंजगुर के बीच हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के पाकिस्तान पहुंचने से कुछ घंटे पहले हुआ था। 

गौरतलब है कि हाल ही में गुरुवार को सीआरपीएफ के एक काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें इस अर्धसैनिक बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हुए थे. यह हमला पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने किया था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews