कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, सैलरी-पेंशन पर ताजा अपडेट, वित्त मंत्री का बड़ा बयान, जानें कब होगा राशि का भुगतान?

employees salary

Government Employees Salary Pension : पाकिस्तान के सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन नहीं रोकी जाएगी, इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन दे दिया जाएगा। शनिवार को वित्त विभाग की ओर से जारी एक प्रेस में कहा गया कि ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि सरकार ने वेतन, पेंशन आदि का भुगतान रोकने का निर्देश दिया है। यह पूरी तरह से गलत है क्योंकि वित्त विभाग द्वारा ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द न्यूज इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि पाकिस्तान राजस्व के महालेखाकार (एजीपीआर) को वित्त मंत्रालय द्वारा अगले आदेश तक सभी संघीय मंत्रालयों और संलग्न विभाग के बिलों को मंजूरी देना बंद करने के लिए कहा गया था। रक्षा विभाग से संबंधित संस्थानों के वेतन और पेंशन को अगले महीने के लिए मंजूरी दे दी गई है, हालांकि सरकार ने कई बिलों को इसमें शामिल नहीं किया है और कई बकाया बिलों को छोड़ दिया है। इस खबर के वायरल होते ही बवाल मच गया, जिसके बाद डैमेज कंट्रोल में उतरी सरकार ने वित्त मंत्रालय से आनन-फानन में एक प्रेस रिलीज जारी करवाया।

समय पर होगा वेतन का भुगतान

वित्त विभाग ने इस खबर को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि सरकार ने वेतन, पेंशन आदि का भुगतान बंद करने का निर्देश दिया है। यह पूरी तरह से गलत है क्योंकि वित्त विभाग द्वारा ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है। पाकिस्तान राजस्व के महालेखाकार (एजीपीआर) ने पुष्टि की है कि वेतन और पेंशन को पहले ही प्रोसेस किया जा चुका है और उसका समय पर भुगतान किया जाएगा। अन्य भुगतानों को भी नियमित रूप से प्रोसेस किया जा रहा है।

वित्त मंत्री का सामने आया ट्वीट

वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि फर्जी समाचार पाकिस्तान के राष्ट्रीय आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कृपया संबंधित मंत्रालय से पुष्टि किए बिना ऐसी खबरों और समाचारों को प्रसारित करने से बचें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews