Breakup Help : ब्रेकअप से उबरने में मदद करेगी सरकार, 30 करोड़ से अधिक बजट जारी

Breakup Help : ब्रेकअप से उबरने में मदद करेगी सरकार, 30 करोड़ से अधिक बजट जारी

सांकेतिक तस्वीर

Government will help in recovering from breakup : दिल टूटना..ये एक ऐसा वाक़या है जिससे ज्यादातर लोग कभी न कभी गुज़रते ही हैं। लेकिन अक्सर दिल टूटने के मामले को काफी हल्के में ले लिया जाता है। माना जाता है कि वक्त गुज़रने के साथ ये तकलीफ भी कम हो जाएगी। कई बार ऐसा हो भी जाता है। मगर जब कोई व्यक्ति इस दौर से गुजर रहा होता है तो उसे मदद की वाकई में जरूरत होती है। हम अक्सर समझ ही नहीं पाते कि हालात दुख से बढ़कर किसी मानसिक समस्या तक पहुंच गए हैं और ऐसे में चिकित्सकीय परामर्श की जरूरत होती है।

हमने देखा है कि प्रेम में टूटने के बाद..ब्रेकअप के बाद कई बार कई लोग डिप्रेशन और एंजाइटी जैसी समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में अगर सही समय पर सही इलाज नहीं मिले तो इसका असर लंबे समय तक रह सकता है। वो व्यक्ति भले ही उस घटना से उबर जाए..लेकिन दिल दिमाग को जो नुकसान पहुंचता है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। युवाओं को इस स्थिति से निकलने के लिए परिवार और समाज के सहयोग और संवेदनाओं की जरूरत होती है और ऐसा ही एक संवेदनशील कदम उठाया है न्यूजीलैंड की सरकार ने। ब्रेकअप से उबरने और डिप्रेशन से बचाने के लिए यहां ‘लव बैटर कैम्पेन’ शुरू गया है जिसमें 16 से 24 साल के युवाओं को सरकारी सपोर्ट मिलेगा। इस कैम्पैन के जरिए उन्हें डिप्रेशन से बचाने और फिर से जीवन में लौटने के लिए मदद की जाएगी।

न्यूजीलैंड में यह कैम्पेन भारतीय मूल की मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन के सहयोग से शुरू किया गया है और इसके लिए सरकार ने 30 करोड़ से ज्यादा का बजट भी जारी किया है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन ने कहा कि कई युवाओं ने उन्हें कहा कि ब्रेकअप से निकलने के लिए उन्हें मदद की जरूरत है। इसीलिए ये कैम्पेन लॉन्च किया गया है। 2022 को वहां की गई एक रिसर्च में पता चला कि इस आयुवर्गे करीब 87 फीसदी युवा ब्रेकअप की परेशानी से गुजर रहे हैं..उनमें से कई ने गलत कदम उठाने की कोशिश भी की थी। अब इस कैम्पेन की सहायता से ऐसे युवाओं को संभाला जाएगा। इसमें उन्हें अपने परिवार से जुड़ने, किसी भी तरह के वायलेंस से बचने सहित कई तरह की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कैम्पेन से युवा फोन कॉल या ईमेल के जरिए जुड़ सकते हैं और अपनी समस्याएं बता सकते हैं। इसके बाद उन्हें आवश्यक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews