Donald Trump : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रैली के दौरान हुआ जानलेवा हमला, कान को छूकर निकली गोली, एक संदिग्ध हमलावर मारा गया

Donald Trump : पेंसिल्वेनिया के बटलर में आयोजित एक रैली के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ। दरअसल यह घटना तब घटी जब ट्रंप मंच पर अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे सभा में अफरा-तफरी मच गई।
Donald Trump : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रैली के दौरान हुआ जानलेवा हमला, कान को छूकर निकली गोली, एक संदिग्ध हमलावर मारा गया

Donald Trump : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में आयोजित एक रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार उन पर गोली चलाई गई है। वहीं ट्रंप के मंच से भाषण देते समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनी इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने कान पर हाथ रखा। इस घटना ने पूरे सभा स्थल में अफरा-तफरी मचा दी। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तत्परता से प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

दरअसल रैली के दौरान जब ट्रंप भाषण दे रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। ट्रंप ने तुरंत अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तुरंत हरकत में आए और ट्रंप को सुरक्षा घेरे में ले लिया। एजेंट्स ने ट्रंप को संभाला और खड़ा होने में मदद की। इस दौरान ट्रंप के चेहरे और कान पर खून दिखाई दिया। ट्रंप ने अपनी मुट्ठी भींचकर हवा में लहराई, जिससे यह संकेत देने की कोशिश की कि वे ठीक हैं।

वहीं इसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप को मंच से नीचे उतारकर कार में बैठाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों में भी खलबली मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

ट्रंप का बयान

दरअसल घटना के कुछ ही समय बाद, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है। उन्होंने लिखा, “मुझे अचानक कान के पास सनसनी महसूस हुई, जिससे मुझे तुरंत एहसास हुआ कि कुछ गलत हो रहा है। खून काफी ज्यादा बह रहा था, तब मुझे पूरी स्थिति का एहसास हुआ।”

जानकारी के अनुसार सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हमलावर को पकड़ने की कोशिश की। संदिग्ध हमलावर को घटनास्थल पर ही मार गिराया गया। पुलिस ने बताया कि हमलावर के पास से एक हथियार बरामद हुआ है और उसकी पहचान की जा रही है। हमलावर के हमले के पीछे की मंशा और उसकी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews