ईरान के खिलाफ अचानक बदले डोनाल्ड ट्रंप के सुर, सरकार को कहा धन्यवाद

ईरान में चल रहे प्रदर्शन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदल गए हैं। प्रदर्शनकारियों की फांसी रद्द होने के बाद उन्होंने ईरानी सरकार को धन्यवाद कहा है।
Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच पिछले कुछ दिनों से नोंकझोंक और शब्दों की बहसबाजी देखने को मिल रही है। बीते दुकान ट्रंप की सैन्य कार्रवाई की चेतावनी के बाद ईरान की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति को मारने की बात कही गई थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधर रहे हैं।

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सरकार को धन्यवाद कहा है। सोशल मीडिया ट्रुथ पर इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ईरानी सरकार का आभार व्यक्त किया है। यहां हो रहे प्रदर्शन के बीच सैकड़ो प्रदर्शनकारियों की फांसी रद्द कर दी गई है। ट्रंप ने लिखा “मैं इस बात का बहुत सम्मान करता हूं कि ईरान के नेतृत्व में कल होने वाली सभी निर्धारित फांसी को रद्द कर दिया गया है, धन्यवाद।”

सुधरे अमेरिका ईरान के हालात

लंबे समय से ईरान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। इन तस्वीरों में हुई हिंसा ने दुनिया के सामने एक डरावनी तस्वीर पेश की। सरकार ने प्रदर्शनों को रोकने के लिए हजारों लोगों को गिरफ्तार किया।

अमरीका ने किया समर्थन

अमेरिका ईरानी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के समर्थन में खड़ा था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समर्थन करते हुए ईरान की सरकार पर हमला करने की धमकी तक दे दी थी। हालांकि अब सरकार ने 800 हिरासत में दिए गए लोगों की फांसी रद्द कर दिए जिसके चलते अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वभाव बदल गया है।

ईरान में आर्थिक स्थिति खराब हो गई है जिसकी वजह से हालत लगातार बिगड़ रहे हैं। यही कारण रहा के लोग प्रदर्शन पर उतरे। सरकार ने भी यह माना है कि प्रदर्शन में 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 10000 से ज्यादा लोगों को जेल में बंद किया गया।

सामने आया था धमकी वाला पोस्टर

बीते ही दिनों ईरान की सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित किए गए इस फुटेज में प्रदर्शन के दौरान मारे गए ईरानी सुरक्षा कर्मियों के लिए आयोजित समारोह के दौरान एक युवक ईरान को धमकी देने वाले ट्रंप का पोस्टर लिए दिखाई दे रहा है, जो पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान उन पर हुए जानलेवा हमले का जिक्र कर रहा है। इस हमले के दौरान ट्रंप बाल-बाल बच गए थे। यही कारण है की पोस्टर में यह इशारा किया गया है कि पिछली बार की तरह इस बार निशाना नहीं चूकेगा।

बता दें कि तेहरान में हाल ही में हुए प्रदर्शनों के दौरान मारे गए सुरक्षा बल के 100 से ज्यादा सदस्यों और अन्य लोगों को अधिकारियों द्वारा शहीद घोषित किया गया था। इनके अंतिम संस्कार समारोह के दौरान इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान न्यूज नेटवर्क पर इस वीडियो को प्रसारित किया गया था। समारोह में मौजूद लोगों ने अपने हाथों में ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के बैनर पड़े हुए थे। वहीं कई लोग सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर पड़े हुए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews