Earthquake: म्यांमार में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake In Delhi

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | म्यांमार के बर्मा में आज सुबह करीब 4 बजे भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। बता दें कि 6.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की गहराई धरती से 140 किलोमीटर नीचे थी, जिसका केंद्र बर्मा शहर से 162 किलोमीटर दूर था। फिलहाल इस आपदा में किसी भी के जानमाल का नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है।

— ANI (@ANI) September 30, 2022

यह भी पढ़ें – जबलपुर : हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ता का शव रखकर हंगामा, नाराज वकीलों ने परिसर में की तोड़फोड़

दरअसल, बीते 24 सितंबर को कई देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसमें मेक्सिको, इंडोनेशिया जैसे देशों के नाम शामिल हैं। बता दें कि भूकंप ऐसी प्राकृतिक आपदा है जिसका पहले से भविष्यवाणी लगा पाना बेहद मुश्किल है लेकिन हां, भूकंप आने के बाद इसकी तीव्रता को जरुर मापा जा सकता है और कभी-कभी तो इसके झटके इतनी ज्यादा विनाशकारी होते हैं कि अपने साथ कई सारे लोगों को अपनी चपेट में ले लेते हैं। यह अधिकतर ज्यादा ऊंची-ऊंची बनी इमारत वाले स्थान पर तबाही मचाता है और यहां भूकंप का खतरा सबसे ज्यादा बड़ी इमारतों पर होता है। भूकंप आने से कई बार भूमि फट जाता है, बिजली तार इधर-उधर गिर जाती है, जिससे बहुत सारे नुकसान हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें – Ujjain : 11 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे श्री महाकाल लोक का लोकार्पण, सीएम ने सभी को आमंत्रण दिया

इन दिनों पूरी दुनिया में देश कहीं ना कहीं प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित है। कहीं पर बाढ़ जैसे हालात हैं तो कहीं, चक्रवाती तूफान ने अपना कहर मचा रखा है, कहीं भूकंप के तेज झटके महसूस किए जा रहे हैं तो कहीं, ग्लेशियर पिघल कर सभी की चिंता बढ़ा रहा है। इन सब प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर खुद को बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – एंबुलेंस को निकालने के लिए PM Modi ने रुकवा दिया अपना काफिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि भूकंप से बचने के लिए झटके महसूस होते ही बाहर किसी खुले स्थान पर जल्द-से-जल्द पहुंच जाएं। इस बात का ध्यान रखें की ऐसे आपदा के दौरान लिफ्ट का प्रयोग ना करें और यदि घर से बाहर निकलना संभव नहीं तो किसी कोने, पलंग के नीचे, टेबल के नीचे छुप सकते हैं। पंखे के नीचे बिल्कुल भी ना खड़े रहे, बिजली से चलने वाली सारी चीजों को तुरंत बंद कर दें, इससे भूकंप से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें – एक-दूजे में डूबे ऋचा-अली, फोटो शेयर कर लिखा ‘मोहब्बत मुबारक’

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews