Earthquake In Japan: जापान में आया 7.1 तीव्रता का भूकंप, कई शहरों में लगे तेज झटके, सुनामी का अलर्ट किया गया जारी

Earthquake In Japan: जापान में गुरुवार को एक बार फिर भूकंप के झटकों से लोगों में भय देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है।
Earthquake In Japan: जापान में आया 7.1 तीव्रता का भूकंप, कई शहरों में लगे तेज झटके, सुनामी का अलर्ट किया गया जारी

Earthquake In Japan: दक्षिणी जापान में गुरुवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। दरअसल जापान में एक बार फिर भूकंप के झटकों से लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार यह भूकंप विशेष रूप से मियाजाकी क्षेत्र में महसूस किया गया है। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है।

— Quantectum Japan 日本地震予報 (@Quantectum_Jap) August 8, 2024

जापान में भूकंप की नई लहर

दरअसल गुरुवार सुबह दक्षिणी जापान में 7.1 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। बता दें कि यह भूकंप कई शहरों में महसूस किया गया, और इसके बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप के झटके विशेष रूप से मियाजाकी क्षेत्र में अधिक महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र:

दरअसल भूकंप का केंद्र जापान के क्यूशू शहर में जमीन से लगभग 8.8 किमी नीचे स्थित था। वहीं संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप मियाजाकी के तट से 20 मील से भी कम दूरी पर आया। भूकंप का केंद्र निचिनान से 20 किमी उत्तर-पूर्व में और 25 किमी की गहराई पर बताया जा रहा है।

पूर्व के भूकंपों के असर

बता दें कि 1 जनवरी को जापान में 7.6 तीव्रता का एक विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 318 लोगों की जान चली गई थी और 1300 लोग घायल हुए थे। वहीं इशिकावा क्षेत्र में इस भूकंप ने आग की घटनाओं को जन्म दिया था, जिससे 200 इमारतें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जिसके बाद अब इस ताजा भूकंप ने लोगों में पुराने भय और चिंता को पुनर्जीवित कर दिया है।

सुनामी चेतावनी के क्षेत्र

दरअसल जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने दक्षिणी जापानी द्वीपों क्यूशू और शिकोकू के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। जानकारी के अनुसार क्यूशु के मियाजाकी में समुद्र की 20 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठती देखी गईं हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews