24 घंटे के भीतर ताइवान में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, 6.3 मापी गई तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

शुक्रवार को ताइवान में भूकंप के दो जोरदार झटके महसूस किए गए। जिसके बाद इस भूकंप से पूरे देश में दहशत फैल गई। वही भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई है।
24 घंटे के भीतर ताइवान में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, 6.3 मापी गई तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

ताइवान में 24 घंटे के भीतर भूकंप के दो जोरदार झटके महसूस किए गए हैं, जिनसे पूरे देश में दहशत फैल गई है। दरअसल शुक्रवार को हुआलिएन शहर के पास आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई, जो इस क्षेत्र में एक बड़ी घटना है। जानकारी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र हुआलिएन के दक्षिण में लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर और 34.8 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। बता दें कि यह इलाका हुआलिएन के बाहरी इलाके में आता है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और भूगर्भीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
<

Read @ANI Story | https://t.co/nSYP7JR9dT#earthquake #Taiwan pic.twitter.com/8hE0M94OaX

— ANI Digital (@ani_digital) August 16, 2024

h3>जापान में सुनामी की चेतावनी जारी

वहीं शुक्रवार को आए इस जोरदार भूकंप के बाद जापान के मौसम विभाग ने तुरंत दक्षिणी द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन अधिकारियों ने नागरिकों से सावधानी बरतने और ऊंचे स्थानों पर जाने का अनुरोध किया है।

दरअसल जापान के मौसम विभाग के अनुसार, ताइवान में आए इस भूकंप से समुद्र में हलचल पैदा हो सकती है, जिससे जापान के दक्षिणी द्वीपों पर सुनामी का संभावित खतरा मंडरा रहा है। इस चेतावनी के चलते जापान में आपातकालीन सेवाओं को सतर्क कर दिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी गई है।

24 घंटे पहले भी कांपी थी धरती

जानकारी के अनुसार इस भूकंप के 24 घंटे पहले भी एक बार धरती हिली थी। दरअसल गुरुवार रात को ताइवान के उत्तरपूर्वी इलाके में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके पूरे क्षेत्र में महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता ने देश के पूर्वी हिस्से में भय का माहौल पैदा कर दिया था। इसके बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर रुख करने लगे।

इन शहरों में भी महसूस किए गए झटके

दरअसल भूकंप के झटकों ने शुक्रवार को हुआलिएन ही नहीं, बल्कि ताइवान के कई अन्य शहरों को भी हिला दिया। सिंचू काउंटी, मियाओली काउंटी, ताओयुआन, न्यू ताइपे, चियाई, काऊशुंग, सिंचू, और ताइनान जैसे इलाकों में तीव्रता स्तर-3 तक दर्ज की गई। जबकि पेंगु, ताइपे, कीलुंग, और पिंगटुंग काउंटी में यह तीव्रता स्तर-2 रही।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews