यूक्रेन के लोगों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए Facebook ने उठाया बड़ा कदम, रूसी राज्य विज्ञापन को चलाने पर लगाया प्रतिबंध

यूक्रेन के लोगों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए Facebook ने उठाया बड़ा कदम, रूसी राज्य विज्ञापन को चलाने पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  Ukraine vs Russia: फिलहाल  रूस और यूक्रेन के बीच जंग  का माहौल जारी है। सूत्रों के मुताबिक, इसी बीच फेसबुक, एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया है, उसके द्वारा एक बड़ा कदम शनिवार को उठाया गया है। बता दें कि, फ़ेसबुक ने रूसी राज्य विज्ञापन को चलाने से और यूक्रेन में रशियन मिलट्री ऑपरेशन को दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। धीरे -धीरे दोनों ही देशों के बीच गरमा -गर्मी चल रही है, तो दूसरी तरह कई भारतीय अब तक यूक्रेन से अपने देश लौटने के लिए तड़प रहे हैं।

यह भी पढ़े… SJVN Recruitment 2022: फ्रेशर्स के लिए खुशखबरी! स्टीपेंड सहित एक साल के लिए ट्रेनिंग का सुनहरा मौका

फ़ेसबुक के सिक्युरिटी हेड Nathaniel  Gleicher ने ट्वीट किया की, “अब रूसी राज्य मीडिया को दुनिया में कहीं भी हमारे प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन चलाने या मुद्रीकरण करने से रोक रहा है। हम अतिरिक्त रूसी राज्य मोड पर भी लेबल लागू करना जारी रखते हैं, ये परिवर्तन पहले ही शुरू हो चुके हैं और सप्ताहांत में जारी रहेंगे ”

खोज विज्ञापन सुरक्षा नीति ( security policy) के मुताबिक कंपनी यूक्रेन में स्थिति की निगरानी कर रही है और अपने मंच पर लोगों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों को साझा करना जारी रखेगी। इससे पहले, फेसबुक ने यूक्रेन में बढ़ते सैन्य संघर्ष के जवाब में एक स्पेशल अभियान केंद्र की स्थापना की थी। मेटा का कहना है कि, यूक्रेन में एक नई सुविधा शुरू की गई है, जो लोगों को अपनी प्रोफाइल लॉक करने की अनुमति देता है, ताकि लोगों को ऑनलाइन खुद को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews