35 साल बाद हुई पिता से मुलाकात, 10 मिनिट बाद ही बेटे की मौत

35 साल बाद हुई पिता से मुलाकात, 10 मिनिट बाद ही बेटे की मौत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं किस्मत के आगे किसी की नहीं चलती, ऐसा ही दर्दनाक वाकया देखने को मिला जब एक बेटे की अपने पिता से 35 साल बाद मुलाकात हुई और इस मुलाकात के कुछ ही मिनिट बाद उसकी मौत हो गई।

त्यौहारों से पहले MP को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, बोले-प्रदेश में विकास करने की ललक

ये घटना है आइल ऑफ मैन की, जहां 56 साल के पॉल कॉवेल की एक टूरिस्ट वैन से टक्कर हो गई और इस हादसे में उनकी जान चली गई। पॉल कॉवेल मैन टीटी माउंटेन कोर्स, एक मोटरसाइकिल रोड-रेसिंग सर्किट में थे। वो जिस सड़क पर बाइक चला रहे थे वहां कोई स्पीड लिमिट नहीं थी और रास्ता भी बहुत घुमावदार था। बता दें कि उनके पिता से पिछले 35 साल से उनकी मुलाकात नहीं हुई थी। इतने अरसे बाद अपने पिता से मिलना जितना सुखद रहा होगा, वो सब कुछ ही देर में खत्म हो गया।

पॉल की 22 साल की सौतेली बेटी डेमी रामशॉ ने इस बारे में कहा है कि ये एक खौफनाक घटना है। उन्होने पिछले 35 साल से अपने पिता को देखा भी नहीं था और अब जाकर वो फिर उनसे मिले थे। लेकिन दोनों की मुलाकात के दस मिनट बाद ही पॉल कि मौत हो गई। पॉल ने अपने दो बेटों को पहली बार अपने दादा से मिलने की बात भी कही थी। मोटरबाइक के शौकीन पॉल आइल ऑफ मैन में हुआ था और फिर वो फ्लीटवुड में बस गए। डेमी रामशॉ ने बताया कि 12 दिन पहले ही उनके घर संतान हुई है और पॉल उस बच्चे से भी सिर्फ एक बार मिले थे। ये उनके पूरे परिवार के लिए बेहद दुख का समय है। अब पॉल का परिवार उनके शव को फ्लीटवुड लाने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए GoFundMe अभियान भी चलाया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews