आईफोन चोरी की वजह से पायलट और क्रू मेंबर की चली गई नौकरी, जानिए पूरा मामला जो बना इंटरनेशनल चर्चा का विषय

गरुड़ा इंडोनेशिया की फ्लाइट में एक पैसेंजर का iPhone गुम हो गया, जिसकी लोकेशन क्रू के होटल से मिलने के बाद airline ने सख्त कदम उठाया। इस घटना की वजह से पूरे क्रू को सस्पेंड कर दिया गया, जिससे सोशल मीडिया और इंडोनेशियाई मीडिया में हड़कंप मच गया है।
आईफोन चोरी की वजह से पायलट और क्रू मेंबर की चली गई नौकरी, जानिए पूरा मामला जो बना इंटरनेशनल चर्चा का विषय

6 जून को माइकल तजेंडारा नाम के यात्री ने जकार्ता से मेलबर्न की गरुड़ा इंडोनेशिया फ्लाइट में सफर किया। टेकऑफ के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनका iPhone गायब है। उन्होंने “Find My iPhone” फीचर का इस्तेमाल किया, जिसमें फोन की लोकेशन मेलबर्न के साउथबैंक में उस होटल के पास मिली, जहां फ्लाइट का केबिन क्रू ठहरा हुआ था। यही नहीं, कुछ समय बाद फोन का अंतिम लोकेशन यारा नदी में दिखा, जिससे यह शक और गहरा हो गया कि फोन चोरी हुआ और उसे सबूत मिटाने के लिए फेंक दिया गया।

दरअसल इस मामले में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर फोन नदी में कैसे पहुंचा? हालांकि मामला और गंभीर तब हुआ जब एयरलाइन ने क्रू मेंबर और पायलट को नौकरी से निकाल दिया। जिसने सभी के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर क्या फोन चोरी होने का मामला इतना बड़ा हो सकता है। हालांकि एयरलाइन इस मामले में गंभीर नजर आ रहा है।

iPhone चोरी से airline में मचा बवाल

दरअसल इस घटना ने एयरलाइन में खलबली मचा दी। जब यात्री ने सोशल मीडिया पर पूरा मामला साझा किया, तो इंडोनेशिया में यह मुद्दा वायरल हो गया। माइकल ने इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट और फोन की लोकेशन के अपडेट शेयर किए और लिखा कि यह सिर्फ फोन की बात नहीं है, बल्कि भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा का मामला है। इसके तुरंत बाद गरुड़ा इंडोनेशिया ने बयान जारी कर बताया कि उन्होंने पायलट और पूरे केबिन क्रू को सस्पेंड कर दिया है, जब तक मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती। एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना के बाद सारे सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और एयरपोर्ट अथॉरिटीज के साथ तालमेल बनाकर जांच की गई।

एयरलाइन की सफाई

गरुड़ा इंडोनेशिया के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन संबंधित यात्री के संपर्क में है और हरसंभव सहायता दी जा रही है। मेलबर्न में कंपनी ने अपना एक प्रतिनिधि भेजा, जिसने यात्री की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने में मदद की। वाणिज्यिक प्रमुख एडे आर. सुसार्दी ने घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि अगर किसी क्रू मेंबर की मिलीभगत पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एयरलाइन ने बताया कि रिपोर्ट मिलते ही क्रू मेंबर्स से पूछताछ की गई और विमान की तलाशी कराई गई, लेकिन फोन नहीं मिला। फिर भी, जिस तरीके से फोन की लोकेशन होटल और नदी तक पहुंची, वह मामला गंभीर बन गया। इसी आधार पर एयरलाइन ने जिम्मेदारी लेते हुए बड़ा कदम उठाया और पूरे क्रू को ड्यूटी से हटा दिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews