80 करोड़ की लॉटरी जीतने के बाद अब इस शख्स को है सच्चे प्यार की तलाश

80 करोड़ की लॉटरी जीतने के बाद अब इस शख्स को है सच्चे प्यार की तलाश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कहत हैं जब ऊपरवाला देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ जर्मनी (Germany) के कुर्सैट यिल्दिरिम (Kursat Yildirim) के साथ उन्हें सालों से लॉटरी (lottery) खेलने की आदत है और करीब 15 साल बाद किस्मत उनपर खासी मेहरबान हुई। डॉर्टमंड शहर में रहने वाले 41 साल के कुर्सैट यिल्दिरिम ने 24 सितंबर को करीब 80 करोड़ रुपए जीते। इतने पैसे जीतने के बाद फिर उन्होने बिल्कुल देरी नहीं की। तुरंत अपनी नौकरी छोड़ी और अपने सपनों की दुनिया को हकीकत में तब्दील करने लगे। वो पहले एक स्टील फैक्ट्री में काम करते थे। अब उन्हें एक अच्छे लाइफ पार्टनर की तलाश है। इसके लिए बाकायदा उन्होने घोषणा कर दी है।

Foods For Winter: सर्दियों में खाएं ये 5 फूड्स, शरीर बनेगा मजबूत, बीमारियाँ रहेंगी दूर

कुर्सैट ने दो लग्जरी कार खरीदी। करीब 3.6 करोड़ रुपए की Ferrari 448 Pista और फिर 2 करोड़ की Porsche Turbo S Cabriolet कार अब उनके पोर्च में आ चुकी है। इसी के साथ उन्होने लग्जरी घड़ी और महंगी शराब भी खरीदी। अब उन्हें तलाश है एक हमसफर की। जर्मन न्यूजपेपर Bild से बातचीत में उन्होंने कहा है कि अपनी स्टोरी में ये बात जरुर मेंशन कीजिएगा कि मैं सिंगल हूं और मुझे एक ईमानदार साथी की तलाश है। वो गोरी हो या सांवली इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन बस सिर्फ पैसों के पीछे न हो। इसी के साथ उन्होने कॉन्टेक्ट करने के लिए अपना ईमेल एड्रेस भी शेयर किया है।

80 करोड़ी की लॉटरी जीतने के बाद कुर्सैट वैसे भी सुर्खियों में हैं। उन्होने इसका ऐलान सोशल मीडिया पर भी कर दिया है। उनका कहना है कि सबको ये पता चलना चाहिए क्योंकि कई लोग मुझसे जलते हैं और उनका मानना है कि मैं इतने पैसे डिजर्व नहीं करता। लेकिन लोग क्या सोचते हैं इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें अब अपनी फैमिली शुरु करनी है। लॉटरी जीतने के बाद उन्होने अपने पैरेंट्स और भाइयों को भी पैसे ट्रांसफर किए हैं। उनका कहना है कि पैसों के कारण मैं अब कई लोगों को खुश कर सकता हूं। हालांकि वो अब भी लॉटरी खेल रहे हैं, उनका कहना है कि इतनी पुरानी आदत वो छोड़ नहीं सकते। वो उम्मीद कर रहे हैं कि जैसे लॉटरी जीती है, वैसे ही जल्द उनके जीवन में एक सच्चा प्यार भी शामिल होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews