गर्लफ्रेंड खींच रही थी फोटो तभी बॉयफ्रेंड के ऊपर गिरी बिजली, आंखों के सामने तोड़ दिया दम

गर्लफ्रेंड खींच रही थी फोटो तभी बॉयफ्रेंड के ऊपर गिरी बिजली, आंखों के सामने तोड़ दिया दम

Boyfriend died in front of girlfriend : जिंदगी में कब क्या हो जाए..कहा नहीं जा सकता। एक पल में जो खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब शख्स समझता है, अगला ही पल उसके लिए कोई ऐसी मुसीबत ला सकता है कि सब बिखर जाए। इसीलिए कहा जाता है कि हर पल को भरपूर जीना चाहिए..वक्त पता नहीं कब बदल जाए।

इसी बात की तस्दीक करती एक घटना सामने आई है। एक प्रेमी जोड़ा समंदर किनारे टहल रहा है। बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड एक दूसरे के साथ खूब खुश हैं। लेकिन तभी जैसे उनकी खुशियों पर बिजली गिर जाती है। घटना ग्रीस में हुई, ब्रिटेन के लिवरपूल में रहने वाला ये कपल यहां छुट्टियां बिताने गया था। स्कॉट और उसकी गर्लफ्रेंड यहां समंदर किनारे छुट्टी का लुत्फ उठा रहे थे। गर्लफ्रेंड उसकी फोटो खींच रही थी तभी ये हादसा हो गया।

मेट्रो यूके के मुताबिक जब स्कॉट की गर्लफ्रेंड उसकी फोटो खींच रही थी तभी स्कॉट के ऊपर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। दरअसल स्कॉट पैडल बोटिंग कर रहा था और उसकी गर्लफ्रेंड उन पलों को कैमरे में कैद कर रही थी। तभी आंधी तूफान आ गया और बिजली कड़कने लगी। वहां मौजूद दूसरे टूरिस्ट सिर छिपाने के लिए भागने लगे। लोगों ने स्कॉट को भी आगाह किया और वापस आने को कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी। इसके बाद उसके ऊपर बिजली गिर गई। जब रेस्क्यू टीम वहां पहुंची तो उसे पानी में गिरा हुआ पाया। स्कॉट ने अपनी प्रेमिका के सामने ही दम तोड़ दिया था। हालांकि स्कॉट को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद ब्रिटिश एंबेसी ने दुख जताते हुए कहा है कि वो पीड़ित परिवार के संपर्क में है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews