Happy Birthday Google : 23 साल का हुआ गूगल, जानिये रोचक तथ्य

Happy Birthday Google : 23 साल का हुआ गूगल, जानिये रोचक तथ्य

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गूगल (Google) आज 23 साल का हो गया है। इस मौके पर गूगल अपने होमपेज पर खास तरह डूडल (Doodle) लगाकर सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन (Google Search Engine) है और अब हम इंटरनेट की दुनिया की कल्पना गूगल के बगैर नहीं कर सकते। अब ये अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

Video : मंत्री जी ने किसान के पैरों पर सिर रखकर मांगी माफी, जानिये कारण

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है। इसके लिए एक खास डूडल बनाया है जिसमें एक केक है जिसपर 23 लिखा है, यहां l की जगह पर बर्थडे कैंडल है। आज की तारीख में दुनियाभर में करोड़ों लोग इस सर्च इंजन का उपयोग करते हैं। बता दें कि गूगल की खोज सितंबर 1998 में कैलिफॉर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी। यहां के दो स्टूडेंट्स Larry Page और Sergey Brin ने एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरूआत की थी। लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने मिलकर Google.stanford.edu एड्रेस पर इंटरनेट सर्च इंजन बनाया था।  ऑफिशियली लॉन्चिंग से पहले इसका नाम ‘Backrub’ रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर Google कर दिया गया। इस नाम के पीछे भी एक रोचक कहानी है। इन स्टूडेंट्स का कहना था कि उन्होने अपने सिस्टम का नाम Google इसलिए रखा है क्योंकि ये 10100 या googol के लिए कॉमन स्पेलिंग है और ये इसे लार्ज स्केल सर्च बनाने के लक्ष्य के लिए एकदम उपयुक्त है।

हालांकि तकनीकी रूप से कंंपनी की स्थापना 4 सितंबर 1998 को हुई थी। 5 सितंबर 1995 को Google.com डोमेन का रजिस्ट्रेशन हुआ था। और पहले पहले 7 साल तक 4 सितंबर को ही इसकी स्थापना की तारीफ माना गया। लेकिन 27 सितंबर को गूगल सर्च इंजन पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किए गए थे, जिसके बाद से अब तक 27 सितंबर को गूगल अपना बर्थडे मनाता है। दुनिया के इस सबसे बड़े सर्च इंजन पर आप 100 से अधिक भाषाओं में सर्च कर सकते हैं और ये कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल सब पर काम करता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews