बनाना है अपना घर, यहां सरकार दे रही मुफ्त जमीन…

बनाना है अपना घर, यहां सरकार दे रही मुफ्त जमीन…

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप घर बनाने का प्लान कर रहे हैं और इसके लिए जमीन खरीदना चाहते हैं तो निश्चित तौर पर अपनी जीवनभर की जमापूंजी टटोल ली होगी। साथ ही बैंक से लोन भी लेना पड़ेगा क्योंकि सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार के पास इतनी एकमुश्त राशि नहीं होती कि वो बिना लोन के जमीन या घर खरीद सकें। लेकिन यदि हम आपसे कहें कि आपको घर बनाने के लिए आसानी से ज़मीन मिल जाएगी, और वो भी मुफ्त में तो क्या आप यकीन करेंगे।

Bhopal : 7 पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, नरोत्तम मिश्रा ने सौंपे प्रमाण पत्र

दरअसल ऑस्ट्रेलिया ((Australia)के एक शहर में दिनोंदिन कम हो रही आबादी को बढ़ाने के लिए ये योजना बनाई गई है। क्विल्पी (Quilpie) शहर में अपना घर बनाने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को मुफ्त जमीन देने की पेशकश यहां की अथॉरिटी ने की है। इस शहर की आबादी सिर्फ 800 है और यहां की जनसंख्या बढ़ाने के घर बनाने के लिए मुफ्त में जमीन देने की घोषणा की गई है। अथॉरिटी को उम्मीद थी कि इस पेशकश के बाद इस दूरदराज वाले इलाके में आने के लिए कुछ परिवार तो मान ही जाएंगे, लेकिन वो अचरज में  पड़ गए जब दो सप्ताह से भी कम समय में ऑस्ट्रेलिया के साथ ही विदेश से भी 250 से ज्यादा लोगों ने इस योजना के बारे में जानकारी ली। क्विल्पी शाइर परिषद ने अपनी इस पेशकश के बाद से चर्चाओं में है। बता दें कि पश्चिमी क्वींसलैंड राज्य के इस क्षेत्र में आबादी की कमी के कारण पशुपालन और भेड़़पालन से जुड़ी नौकरियों को भरने में बाधा का सामना करना पड़ रहा है।

क्विल्पी अथॉरिटी द्वारा की कई इस अनोखी पेशकश के बाद अधिकारियों ने बताया कि इसे लेकर ब्रिटेन, भारत, हांककांग और न्यूजीलैंड तक से लोगों ने पूछताछ की है। लेकिन ये योजना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के लिए है और इसके लिए इस देश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews