Hurricane Ian: इयान चक्रवात ने फ्लोरिडा में मचाई तबाही, पढ़ें पूरी खबर

Hurricane Ian: इयान चक्रवात ने फ्लोरिडा में मचाई तबाही, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | अमेरिका के फ्लोरिडा में चक्रवाती तूफान इयान (Hurricane Ian) ने भारी तबाही मचा रहा है। जिसमें अबतक करीब 20 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं। बता दें कि फ्लोरिडा में चक्रवाती तूफान के कारण लगातार बारिश हो रही है। साथ ही 250 किलोमीटर की तेज रफ्तार से हवा चल रही है। इसी बीच फ्लोरिडा के तट पर नाव डुबने की घटना सामने आई है। जिसमें करीब 20 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। जिसके बाद राहत व बचाव टीम ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि तूफान का कहर इतना ज्यादा है कि अभी तक 8.5 लाख घरों में बिजली सप्लाई ठप्प कर दी गई है। अमेरिकी सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 1 सप्ताह के लिए राज्य में इमरजेंसी घोषित कर दी है। इसके साथ ही 25 लाख लोगों को जल्द से जल्द घर खाली करवाने के निर्देश दिए हैं। जिसके कारण अब तक लगभग 4000 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विमानों को रद्द कर दिए गए हैं और सभी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में किया रोड शो, 600 ड्रोन से किया गया स्वागत

बता दें कि यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर ने चेतावनी जारी की है। दरअसल, ‘इयान’ के प्रभाव से हवा करीब 250 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से बह रही है और ‘इयान’ वर्तमान में नेपल्स, फ्लोरिडा से लगभग 125 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है। बता दें कि तुफान 17 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण कई क्षेत्रों में खतरनाक तूफान की चेतावनी दी गई है.

वहीं, नॉर्थ कैलोरी ना स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गैरी लैकमैन का कहना है कि, “पूरा विश्‍व मौजूदा दौर में क्‍लाइमेट चेंज की मार झेल रहा है। इसकी वजह से ही जगह-जगह भयंकर तूफान और मौसम के बेहद खराब होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। क्‍लाइमेट चेंज की ही वजह से कहीं पर सूखा तो कहीं पर जबरदस्‍त बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। ये काफी खतरनाक संकेत हैं।” बता दें कि फ्लोरिडा से डेरेक वैन दामो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, हवा कितनी तेज गति से चल रही है और अपने साथ कितनी ज्यादा तबाही मचा रही है। 

बता दें कि इस चक्रवात को कैटेगरी 4 में रखा गया है। जिसने हवाओं की गति 250 किलोमीटर प्रति घंटे है। जहां मौसम खराब होने के कारण कई जगहों पर बिजली सप्लाई ठप्प होने के बावजूद कई सारे ट्रांसफार्मर उड़ गए हैं। जिसके लिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – गोल्डन साड़ी में शमा सिकंदर का गॉर्जियस लुक, देखें खूबसूरत फ़ोटोज़

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews