ईरान की ट्रंप को खुलेआम जान से मारने की धमकी, सरकारी टीवी पर जारी किया फुटेज

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है, जिसके जवाब में ईरान ने सरकारी टीवी पर ट्रंप को जान से मारने की धमकी दी है।
Donald Trump

ईरान में चल रहे प्रदर्शन में अमेरिका के हस्तक्षेप के चलते दोनों देशों में चल रही जुबानी जंग खतरनाक स्थिति पर पहुंच चुकी है। ट्रंप की धमकी का ईरान पर कोई असर नहीं पड़ रहा है उल्टा अब ईरान ने ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे डाली है। दोनों देशों के बीच चल रही तू तू मैं मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मुद्दा बन चुकी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के नेतृत्व के खिलाफ संभावित सैन्य कार्यवाही करने की चेतावनी दे चुके हैं। इसके बाद ईरान की सरकारी टेलीविजन पर एक फुटेज प्रसारित किया गया है जिसमें ट्रंप को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस फुटेज में अमेरिकी राष्ट्रपति पर पेंसिल्वेनिया में हुए जानलेवा हमले की तस्वीर दिखाई गई है और फारसी में लिखा है ‘इस बार निशाना नहीं चूकेगा।’

सामने आया धमकी वाला पोस्टर

ईरान की सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित किए गए इस फुटेज में प्रदर्शन के दौरान मारे गए ईरानी सुरक्षा कर्मियों के लिए आयोजित समारोह के दौरान एक युवक ईरान को धमकी देने वाले ट्रंप का पोस्टर लिए दिखाई दे रहा है, जो पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान उन पर हुए जानलेवा हमले का जिक्र कर रहा है। इस हमले के दौरान ट्रंप बाल-बाल बच गए थे। यही कारण है की पोस्टर में यह इशारा किया गया है कि पिछली बार की तरह इस बार निशाना नहीं चूकेगा।

बता दें कि तेहरान में हाल ही में हुए प्रदर्शनों के दौरान मारे गए सुरक्षा बल के 100 से ज्यादा सदस्यों और अन्य लोगों को अधिकारियों द्वारा शहीद घोषित किया गया था। इनके अंतिम संस्कार समारोह के दौरान इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान न्यूज नेटवर्क पर इस वीडियो को प्रसारित किया गया था। समारोह में मौजूद लोगों ने अपने हाथों में ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के बैनर पड़े हुए थे। वहीं कई लोग सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर पड़े हुए थे।

ट्रंप को मारने की खाई कसम

यह पहली बार नहीं है इसके पहले भी ईरान का नाम विदेश में हत्या की साजिशों से जुड़ा है। साल 2020 में इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर की कुद्स फोर्स के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश देने के बाद भी ईरान ने ट्रंप को जान से मारने की बार-बार कसम खाई थी। अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक 2024 में फरहाद शेकेरी की गिरफ्तार के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की ईरान निर्देशित साजिश को नाकाम किया गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews