ईरान-पाक टकराव: पाकिस्तान आर्मी चीफ की कमांडर्स के साथ मीटिंग, दोनों देशों के रिश्ते सुलझाने में लगा चीन

ईरान-पाक टकराव: पाकिस्तान आर्मी चीफ की कमांडर्स के साथ मीटिंग, दोनों देशों के रिश्ते सुलझाने में लगा चीन

पाकिस्तान: मंगलवार रात को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। इसके परिणामस्वरूप, पाकिस्तान ने बुधवार को तेहरान से अपने एम्बेसडर को वापस बुलाया और ईरान के राजदूत को देश छोड़ने को भी कहा।

वहीं जानकारी के अनुसार चीन ने पाकिस्तान और ईरान से कहा है कि वे तनाव बढ़ाने से बचें, क्योंकि इससे दोनों देशों को नुकसान हो सकता है। पाकिस्तान में ईरान के हमले के बाद चुप्पी है, सरकार या फौज ने किसी भी बयान से इनकार किया है। चीन के सुलझाए जाने के बावजूद, पाकिस्तानी आर्मी के हेडक्वॉर्टर रावलपिंडी में बुधवार को मीटिंग्स चल रही हैं, जिसमें आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने सभी कमांडर्स को बुलाया है।

क्या है इसपर भारत का रिएक्शन?

ईरान की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में अफरातफरी का माहौल है। अब इस मामले में पहली बार भारत का रिएक्शन सामने आया है। भारत की और से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मामले में बोलते हुए कहा है की- ‘यह मामला पाकिस्तान और ईरान के बीच का मामला है। इसमें भारत की राय का सवाल है तो भारत की और से कई बार साफ हो चूका हैं कि आतंकवाद के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।’

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews