Kabul Airport Bomb Blast : लगातार दो धमाकों से दहला काबुल, 13 की मौत 52 घायल

Kabul Airport Bomb Blast : लगातार दो धमाकों से दहला काबुल, 13 की मौत 52 घायल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो बम ब्लास्ट हुए हैं, जिनमें कम से कम 13 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं 52 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 3 अमेरिकी सैनिक भी शामिल हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने बम धमाके में 52 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

Morena : बदमाशों ने फैक्ट्री के अंदर घुस कर कर्मचारियों से की मारपीट, बंदूक लूटकर भागे

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस विस्फोट की पुष्टि करते हुए कहा है कि ‘हम काबुल एयरपोर्ट के पास इस विस्फोट की पुष्टि करते हैं। फिलहाल हताहतों के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है। विस्तार से जानकारी मिलने पर इसकी सूचना सबके साथ शेयर की जाएगी।’ वहीं अफगान मीडिया के मुताबिक बम विस्फोट काबुल एयरपोर्ट के Abbey Gate के पास हुआ है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक हमले में महिलाओं, अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों और तालिबान के गार्ड समेत कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल इसकी जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन इसके लिए आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) पर शक जताया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews