Kim Kardashian ने पहने ‘ओम’ इयररिंग्स, हिंदूओं की धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

Kim Kardashian ने पहने ‘ओम’ इयररिंग्स, हिंदूओं की धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार, एक्ट्रेस और मॉडल किम कार्दशियन (Kim Kardashian) अपने बोल्ड अंदाज के लिये जानी जाती हैं और इसी कारण अक्सर किसी ना किसी विवाद से भी घिरी रहती हैं। एक बार फिर वो अपने लेटेस्ट फोटोशूट के कारण सुर्खियों में हैं जिसमें उन्होने कानों में ओम (Om) लिखे हुए इयररिंग्स पहने हैं।

शिल्पा शेट्टी नजर आई ‘हेला’ के अवतार में, बेटे ने बनाया ये मजेदार वीडियो

किम कार्दशियन ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ फोटो शेयर किये हैं जिसमें उन्होने रेड कलर की ड्रेस के साथ ओम लिखे हुए इयररिंग्स पहने हैं। लेकिन इन फोटोग्राफ्स ने कुछ लोगों की भावनाओं को आहत कर दिया है और अब एक बड़ा तबका किम के खिलाफ सामने आ गया है। हिंदू धर्म के पवित्र शब्द ओम को आभूषण में इस्तेमाल करने पर कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें समझना चाहिए कि ये हिंदूओं की आस्था का प्रतीक है और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली तस्वीरें हटा लेनी चाहिए। यूनिवर्सल सोसायटी ऑफ हिंदुइज्म के अध्यक्ष राजन जेड ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि किम कार्डशियन के इस तरह की ज्वेलरी पहनने से हिंदूओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ओम को फैशन सिंबल के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होने मांग की कि किम को हिंदूओं से माफी मांगते हुए ये फोटो हटा लेनी चाहिए।

https://twitter.com/KimKardashian/status/1396499905624125445?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews