Coca-Cola समेत MacDonalds और Starbucks भी करेंगे रूस में अपनी सर्विस बंद..

Coca-Cola समेत MacDonalds और Starbucks भी करेंगे रूस में अपनी सर्विस बंद..

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अब तक रूस और यूक्रेन के बीच के हालात सही नहीं हुए हैं।  एक तरफ जहां लगभग सभी भारतीय भारत लाए जा चुके हैं, तो वही रूस और यूक्रेन में अब भी युद्ध का माहौल जारी है।  फेसबुक (Facebook) टि्वटर (Twitter), युटुब ( Youtube), लेवी (Levi’s), नेटफलिक्स (Netflix) ने रूस पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।  लेकिन अब इस लिस्ट में खानपान वाली बड़ी कंपनियां भी शामिल हो रही हैं। दुनियाभर में प्रसिद्ध ब्रांड्स अब रूस में अपने सर्विस को फिलहाल के लिए बंद कर रही हैं।  इस लिस्ट में मैकडॉनल्ड्स (MacDonalds), कोका कोला (Coca-Cola) और स्टारबक्स (Starbucks) भी शामिल है।

यह भी पढ़े… Mobile: Redmi Note 11 Pro सीरीज आज होगी लांच, अमेज़न प्लेटफार्म से खरीद सकेंगे ग्राहक

रिपोर्ट के मुताबिक मैकडॉनल्ड (MacDonalds) ने अपने 850 स्टोर को फिलहाल रूस  में बंद कर दिया है, तो वहीं   स्टारबक्स (Starbucks) भी 100 कॉफी की दुकानों को पूरे देश भर में बंद करने वाला है। मैकडॉनल्ड्स का कहना है कि, उनका यह कदम यूक्रेन में हो रहे रूस द्वारा किए गए अनावश्यक प्रताड़न का खुलासा होने के बाद उठाया गया है। जो उस देश के रूसी आक्रमण के परिणामस्वरूप लोगों को काफी ज्यादा परेशानियाँ हो रही है।  हालांकि, मैकडॉनल्ड्स ने कहा कि वह रूस में अपने लगभग 62,000 कर्मचारियों को सैलरी देना जारी रखेगा, भले ही उसे वहां से उसे कोई फायदा  ना। तो वहीं मैकडॉनल्ड्स, कोका-कोला और अन्य कंपनियों पर कार्रवाई करने का दबाव बढ़ रहा है, क्योंकि यूक्रेन में नागरिकों के खिलाफ रूसी हिंसा बढ़ बढ़ने लगी है। बता दें कि जहां मैकडॉनल्ड अपने बर्गर और फ्राइज के लिए फेमस है, तो वहीं स्टारबक्स कॉफी के लिए फेमस है। कोका -कोला अपनी सॉफ्ट ड्रिंक्स के लिए फेमस है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews