UK से नकाबपोश ने BJP को दी धमकी, रद्द हुआ साध्वी ऋतंभरा का कार्यक्रम

UK से नकाबपोश ने BJP को दी धमकी, रद्द हुआ साध्वी ऋतंभरा का कार्यक्रम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंग्लैंड (UK) से लगातार नए-नए हंगामे की खबरें सामने आ रही है। यहां लेस्टर मंदिर में हुए हमले के बाद बर्मिंघम में 200 लोगों ने दुर्गा मंदिर को घेर लिया। यह सब इकट्ठा होकर यहां पर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगे। यहां पर साध्वी ऋतंभरा का एक कार्यक्रम होने वाला था। हंगामे को देखते हुए कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इसी बीच यहां पर विरोध करने पहुंचे एक नकाबपोश ने बीजेपी और आरएसएस को धमकी दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक नकाबपोश बीजेपी और आरएसएस समेत हिंदू समर्थकों को धमकी दे रहा है। शख्स कह रहा है कि यूके में वह बिल्कुल भी ना आए क्योंकि उनका यहां स्वागत नहीं होगा। इस नकाबपोश व्यक्ति ने यह कहा कि बर्मिंघम में तुम जैसे लोगों की एंट्री बिल्कुल भी नहीं होने दी जाएगी। लेस्टर तो ठीक है पूरे ब्रिटेन में तुम लोगों को घुसने नहीं दिया जाएगा। हिंदू के किसी भी वक्ता को हम यहां पर नफरत फैलाने नहीं देंगे।

Must Read- बालों को झड़ने से रोक देते हैं पान के पत्ते, ऐसे बनाना होगा हेयर मास्क

आगे इस व्यक्ति ने कहा कि वो अभी मंदिर के बाहर है और यहां पर 200 से ज्यादा लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सिर्फ यह बताना चाहते हैं कि यदि आप लोग यहां आएंगे तो हम भी यहां पर रहेंगे। यूके के जो हिंदू है हमें उनसे कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि हम उनके साथ बड़े हुए हैं लेकिन बीजेपी और आरएसएस समर्थकों को यहां आने नहीं दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा बर्मिंघम में हिंदू मंदिर के बाहर कुछ पुलिस अधिकारियों पर की गई आतिशबाजी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews