अब आप कर सकते हैं अपने मनपसंद कीड़े को kiss, इंजीनियर ने बनाया ये अनोखा डिवाइस

अब आप कर सकते हैं अपने मनपसंद कीड़े को kiss, इंजीनियर ने बनाया ये अनोखा डिवाइस

Bugkiss device : तुलसीदास जी कह गए हैं कि इस संसार में भांति-भांति के लोग हैं। भांति भांति से तात्पर्य ये भी होता है कि जिस बात की अमूमन कोई कल्पना भी नहीं कर सकता, कोई शख्स ऐसा भी कोई काम कर जाए। हालांकि इस संसार में सब मुमकिन है, लेकिन अगर बात हो किसी कीड़े को किस करने की तो आप क्या कहेंगे।

जी हां..संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा में एक व्यक्ति ने “बगकिस” नाम का एक उपकरण बनाया है। इस उपकरण से आप किसी कीड़े का चुंबन ले सकते हैं। 34 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर जस्टिन ने ये अविष्कार किया है और इसे बगकिस” (Bugkiss) का नाम दिया है। इसे लेकर उन्होने एक टिकटॉक वीडियो भी बनाया है जो अब वायरल हो चुका है और इसे 15.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक Bugkiss डिवाइस में पेन से स्प्रिंग का उपयोग करके पैसिफायर से जुड़ी बेबी डॉल के लिप्स की एक जोड़ी है। इससे आप किसी कीड़े को चूम सकते हैं।

जस्टिन ने इस डिवाइस के माध्यम से चींटी, तितली से लेकर सांप तक को किस किया है। उन्होने कहा कि एक बार इंटरनेट पर एक तस्वीर देखी थी, उसमें लिखा था कि ‘मैं कीड़े को किस करना चाहता हूं लेकिन मेरे होंठ बहुत मजबूत है और कीड़ा बहुत छोटा है’। बस उसी को देखकर उन्हें ये डिवाइस बनाने का खयाल आया। उन्होने कीड़े को किस करने का तरीका भी बताया है। जस्टिन ने कहा कि डिवाइस में सिलिकॉन बाइट पीस को अपने मुंह से पकड़े और छोटे लिप्स को कीड़ों की तरफ करें। आपको कीड़े से नजरें नहीं मिलाना है क्योंकि इससे वो डर सकते हैं। और ये ध्यान रखें कि किस करते हुए लगे कि आप कीड़े को जानते हैं और उससे स्नेह करते हैं। ये डिवाइस उन्हें किस करने के लिए है, डराने या खाने के लिए नहीं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews