एक्स गर्लफ्रेंड के न्यूड फोटो शेयर किए, कोर्ट ने सुनाया 1 करोड़ 30 लाख हर्जाना देने का आदेश

पदोन्नति

1 crore 30 lakh compensation in revenge porn case : ब्रेकअप के बाद अपने पार्टनर की पर्सनल फोटो और वीडियो पब्लिक कर देने की घटनाएं नई नहीं। कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब रिलेशनशिप खत्म हो जाने के बाद गुस्से में या बदले की भावना के कारण किसी ने अपने एक्स पार्टरन की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी। और ऐसे मामलों में पीड़ित पक्ष ज्यादातर महिलाएं होती हैं। इस तरह निजी पलों की फोटो सामने आने से लड़कियों की सोशल इमेज तो खराब होती ही है, इससे मानसिक प्रताड़ना भी मिलती है। ऐसे ही एक मामले में कनाडा में अदालत ने आरोपी का जुर्म साबित होने के बाद उसे तगड़ा जुर्माना भरने का आदेश दिया है।

ये घटना कनाडा की है जहां दयालन हीडल नाम से शख्स ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के न्यूड फोटो और वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिए। इसी के साथ उसने एक्स गर्लफ्रेंड का नाम और पर्सनल डिटेल भी वहां डाल दी थी। CBC की रिपोर्ट के मुताबिक इन वीडियो को 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था। इसके बाद ये मामला अदालत तक जा पहुंचा। पीड़ित महिला ने कहा कि एक्स-बॉयफ्रेंड के कारण उन्हें काफी डर और परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोपी ने ऐसा सिर्फ उसी के साथ नहीं किया था, वो पहले भी बिना सहमति के 4 महिलाओं की प्राइवेट फोटो शेयर कर चुका था और साल 2019 में उसने इस आरोप को कोर्ट में स्वीकार भी कर लिया था। उस मामले में भी उसे दोषी मानते हुए कोर्ट ने 18 महीने की सजा सुनाई थी। इसके बाद उसने दो और महिलाओं के साथ ऐसी ही हरकत करने की बात स्वीकारी थी। इस तरह वो पहले भी 6 महिलाओं के साथ इस तरह की निकृष्ट हरकत कर चुका था।

पीड़ित महिला की शिकायत के बाद अदालत ने कहा कि हीडल की ये हरकत उग्र और निंदनीय है। उसने ये महिला को नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया। इसके बाद अदालत ने रिवेंज पोर्न केस में दोषी पर 1 करोड़ 30 लाख रुपए का हर्जाना लगाया है। ये कनाडा में इस तरह के केस में अब तक का सबसे बड़ा हर्जाना है। ये फैसला आने के बाद हीडल के वकील रोन पीचे ने इसके खिलाफ नोटिस ऑफ अपील फाइल कर दी है। उनका कहना है कि कुछ जुर्माना तो बिना किसी सही सबूत के ही लगाए गए हैं और अगर उनकी अपील नामंजूर होती है तो हीडल दिवालिया होने का दावा कर सकते हैं, क्योंकि उनके पास भरने के लिए इतने पैसे नहीं है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews