पाकिस्तान: चुनाव से एक दिन पहले बलूचिस्तान में ब्लास्ट, 15 की हुई मौत, 30 घायल

पाकिस्तान: चुनाव से एक दिन पहले बलूचिस्तान में ब्लास्ट, 15 की हुई मौत, 30 घायल

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका निर्दलीय उम्मीदवार असफंद यार खान काकड़ के ऑफिस के बाहर हुआ है। हालांकि उस समय ऑफिस में असफंद यार खान मौजूद नहीं थे। दरअसल हमला बलूचिस्तान के पिशिन शहर में हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, यह एक फिदायीन हमले की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अब पाकिस्तान के इलेक्शन कमीशन के आदेश पर बलूचिस्तान के चीफ सेक्रेटरी और पुलिस से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।

चुनावी माहौल को अब और तनावपूर्ण बना दिया:

पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले नेशनल और असेंबली इलेक्शन के पहले घटित इस हमले ने चुनावी माहौल को अब तनावपूर्ण बना दिया है। इससे पहले भी बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले बढ़ रहे हैं, जिससे चुनावी स्थिति में नया बदलाव आ सकता है। आपको जानकारी दे दें की बलूचिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी के हमले लगातार बढ़ रहे हैं।

इसके साथ ही चुनावी माहौल में हो रही इस तरह की घटनाओं के खिलाफ सुरक्षा बढ़ाने का काम किया जा रहा है। पाकिस्तान के इलेक्शन कमीशन ने रिपोर्ट में कहा है कि, – “सीनेट में कुछ दिन पहले 8 फरवरी को होने वाले इलेक्शन को टालने की मांग की गई थी। हालिया दिनों में आतंकी और हिंसा की बढ़ती घटनाएं किसी साजिश की तरफ इशारा कर रही हैं।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews