पाकिस्तान ने उठाया UN में राम मंदिर का मुद्दा, कहा – भारत में मंदिर बनाने के ट्रेंड से भारतीय मुस्लिमों को खतरा

पाकिस्तान ने उठाया UN में राम मंदिर का मुद्दा, कहा – भारत में मंदिर बनाने के ट्रेंड से भारतीय मुस्लिमों को खतरा

Pakistan On Ram temple: संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) में एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत को लेकर मुद्दा उठाया है।  जानकारी के अनुसार कश्मीर का मुद्दा उठाने वाला पाकिस्तान अब, राम मंदिर को भी वैश्विक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है। दरअसल पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने न्यूयॉर्क में हुई ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन (OIC) की मीटिंग में बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर के बनाए जाने की आलोचना की है, जिससे भारत-पाक तनाव में नई कड़ी जोड़ी जा सकती है।

खत लिखकर यह दावा किया:

इसके साथ ही, उन्होंने UN की एक संस्था, अलायंस ऑफ सिविलाइजेशन, के अधिकारी को खत लिखकर यह दावा किया है कि भारत में मंदिर बनाने के ट्रेंड से न केवल भारतीय मुस्लिमों को खतरा है बल्कि इलाके की शांति को भी खतरा है।

राम मंदिर के बनने पर आलोचना:

पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने OIC की मीटिंग में बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर के बनाए जाने की आलोचना की है। उनका कहना है कि यह कदम भारत के मुस्लिमों और इस्लामिक विरासतों को खतरे में डाल सकता है। पाकिस्तान ने UN में बार-बार कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा की है और अब राम मंदिर के इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews