फिलीपींस में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें गिरी, सुनामी की चेतावनी जारी

फिलीपींस के लोगों के लिए आज की सुबह अच्छी साबित नहीं हुई। यहां लगभग 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। जिससे कई बिल्डिंग गिर गई है और कुछ में दरार आई है। सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है।
Philippines

फिलीपींस के दक्षिण मिंडानाओ तट पर शक्तिशाली भूकंप आने की खबर सामने आई है। सोमवार को यहां 7.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके केंद्र की गहराई जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे मापी गई। इस भूकंप की वजह से सुनामी की गंभीर चेतावनी फिलीपींस और इंडोनेशिया समेत कुछ अंतरराष्ट्रीय निगरानी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जारी की गई है।

फिलीपींस में जोरदार भूकंप

यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 द का भूकंप देखने को मिला। इसके बाद पड़ोसी देश इंडोनेशिया और जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। ये भूकंप सुबह 7:37 पर 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इस वजह से कई मकानों में दरार आ गई है और कुछ घरों के गिरने की भी खबर है। इसमें अब तक 5 लोगों की मौत की जानकारी भी सामने आई है, हालांकि आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं।

सुनामी की आशंका

भूकंप के बाद अमेरिका और प्रशांत सूनामी चेतावनी केंद्रों के अलावा स्थानीय एजेंसियों ने तटीय इलाकों में 1 मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठने और भारी नुकसान होने के आशंका जताई है। यह अगले का कई घंटे तक जारी रह सकती है।

सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए नागरिकों से अपील की गई है कि वह बिना किसी इंतजार के ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। इंडोनेशिया ने बोर्नियो द्वीप पर मौजूद सुलावेसी और कालीमंतन के कुछ क्षेत्रों सहित कई स्थानों के लिए चेतावनी जारी की गई है। जिसमें 3 मीटर तक ऊंची लहरें आने की आशंका है।

इसके पहले रविवार को भी कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी। यह झटका भारत के साथ-साथ चीन नेपाल और भूटान में महसूस किए गए थे। भारत में इसका असर बंगाल और असम के कुछ हिस्सों में देखने को मिला था। भूकंप का केंद्र भूटान बताया गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews