Plane crash in Pakistan: पाकिस्तान के पेशावर में एयरफोर्स का विमान क्रैश, दोनों पायलट की हुई मौत 

Plane crash in Pakistan: पाकिस्तान के पेशावर में एयरफोर्स का विमान क्रैश, दोनों पायलट की हुई मौत 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।   सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के पेशावर में एयरफोर्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है की पेशावर के रिहायशी इलाके में विमान क्रैश हो गया है। इस दौरान विमान में सवार दोनों की पायलट की मृत्यु की खबर भी सामने आई है। हालांकि इस मामले में पूरी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। सूत्रों की माने तो यह विमान PAF का ट्रैनिंग विमान था। सूत्रों की माने तो इस मामले के लिए एक inquiry भी बैठाई जाएगी।

यह भी पढ़े…  24 मार्च को दिल्ली जायेंगे सीएम शिवराज,निर्यातकों संग बड़ी बैठक, किसानों को मिलेगा लाभ

इससे पहले भी 9 मार्च, 2022 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एयरफोर्स का विमान क्रैश होने की खबर सामने आई थी। यह विमान हादसा भी वायुसेना के ट्रेनिंग के दौरान हुआ था। लेकिन दोनों ही दुर्घटना में बस फर्क इतना है की पिछली विमान दुर्घटना में पायलट सही सलामत बाहर निकल गए थे, तो वहीं आज की दुर्घटना में दोनों ही पायलट की मौत हो गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews