ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी, ओलंपिक 2036 को लेकर किया बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए बोली लगाने की बात कही। इसी के साथ दोनों देशों के बीच खेल सहयोग बढ़ाने का फैसला लिया गया।
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया की अपनी आधिकारिक यात्रा पर गए हुए हैं। यहां वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे। जहां उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज मौजूद रहे। इस दौरान पीएम ने स्थानीय युवा खिलाड़ियों और प्रवासी भारतीयों के साथ मुलाकात कर बातचीत की। वो खिलाड़ियों को ऑटोग्राफ देते हुए भी दिखाई दिए। इस दौरान आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ मौके पर मौजूद थे।

प्रधानमंत्री युवा क्रिकेटरों से बातचीत कर उनकी जर्सी पर हस्ताक्षर करते दिखाई दिए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया और कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया खेल के क्षेत्र में एक दूसरे का समर्थन करेंगे। यहां उन्होंने ओलंपिक को लेकर बड़ी घोषणा की और कहा है कि 2036 की ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत बोली लगाएगा। इस दौरान पीएम की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय मस्कट रूबी द रु से भी हुई।

ओलंपिक के लिए बोली लगाएगा भारत पीएम मोदी

जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह कहा कि ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए भारत बोली लगाएगा तो ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री उनके सपने का समर्थन करते दिखाई दिए। बता दें कि 2026 समर ओलंपिक के लिए होस्ट शहर का चुनाव इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी द्वारा 2029 के मध्य में किया जाएगा। इस दौड़ में भारत और कतर सबसे आगे बने हुए हैं। भारत ने अहमदाबाद को मुख्य होस्ट शहर के तौर पर प्रस्तावित किया है। अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए देश में को ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट की मेजबानी की तैयारी भी की जा रही है।

क्या बोले पीएम मोदी

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘एमसीजी में आकर किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं एक साथ आती है। एक भारत ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा यह एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट खेल नहीं बल्कि जुनून है।’ आगे उन्होंने कहा कि ‘आज यहां कोई लास्ट ओवर फिनिश का प्रेशर नहीं है। यहां केवल खेल की खुशी है, हमारी मित्रता की गर्मजोशी है और फ्यूचर चैंपियंस की एनर्जी है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘हम क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी सहयोग मजबूत करेंगे। स्पोर्ट्स भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों की मजबूत कड़ी है। ऑन-फील्ड के साथ हम आउट-फील्ड पार्टनरशिप भी मजबूत करेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।’

भारत में होगा बिग बैश लीग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बिग बैश लीग को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया है। दिसंबर के महीने में इसके कुछ शुरुआती मैचों का आयोजन भारत में किया जाने वाला है। यह भी आईपीएल की तरफ फ्रेंचाइजी लीग है, जिसके मैच चेन्नई में रखे जाएंगे। पहली बार भारत में किसी विदेशी लीग की मेजबानी की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews