अमेरिका में भारतीयों पर नस्लीय हमला, 4 महिलाओं के साथ मारपीट

अमेरिका में भारतीयों पर नस्लीय हमला, 4 महिलाओं के साथ मारपीट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दुनियाभर में जहां एक तरफ ‘black lives matters’ जैसे अभियान चलाकर नस्लीय भेदभाव को खत्म करने की कोशिश की जा रही है वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां अमेरिकी-मेक्सिकन महिला ने टेक्सास की सड़कों पर घूम रही चार भारतीय महिलाओं के साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं महिला ने बंदूक की नोंक पर उनके साथ मारपीट तक की। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और उसने आरोपित महिला को गिरफ्तार किया।

ये घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, टेक्सास के डेल्लास शहर में 4 भारतीय मूल की महिलाएं एक होटल में खाना खाने के बाद पार्किंग की तरफ जा रहीं थीं, जहां अचानक से आरोपित महिला आ गई और उसने भारतीय महिलाओं के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।

महिला ने कहा, “मैं भारतीयों से नफरत करती हूं। सभी भारतीय अमेरिका अच्छी जिंदगी की तलाश में चले आते हैं।” उसने आगे कहा, “वह अमेरिका में पैदा हुई, लेकिन जहां भी जाती है, हर तरफ उसे भारतीय नजर आते हैं। अगर भारत में जिंदगी अच्छी है तो तुम लोग यहां क्यों आ जाते हो।”

ये भी पढ़े … भोपाल टॉप पर कायम, इंदौर-भिंड में खुले उद्यम के द्वार, 3 महीने में 16 स्टार्टअप को मिली आर्थिक सहायता

एक महिला के बेटे ने पोस्ट किया वीडियो

इस शर्मनाक घटना की जानकारी उन चार महिलाओं में से किसी एक के बेटे ने सोशल मीडिया पर घटना की वीडियो अपलोड कर दी। उसने लिखा, “मेरी मां और उनकी 3 दोस्त डेल्लास में डिनर के लिए गए थे। वे पार्किंग की तरफ लौट रहे थे कि तभी वहां एक मेक्सिकन-अमेरिकन महिला आ गई। वह चारों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करते हुए उन्हें गाली देने लगी। मेरी मां उससे इस तरह बात न करने की अपील करती रहीं। उसकी बदतमीजी बढ़ती देख मेरी मां ने उसका वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। यह देख वह महिला और भड़क गई और उसने मां और उनकी दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी।”

वीडियो में आपत्तिजनक भाषा होने के कारण mpbreaking.in उसे अपलोड नहीं कर रहा है।

पुलिस की गिरफ्त में महिला

आरोपी महिला की पहचान टेक्सास के प्लानो शहर की रहने वाली एस्मेराल्डा अप्टन के रूप में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद, टेक्सास के प्लानो शहर से पुलिस ने गुरुवार दोपहर महिला एस्मेराल्डा ऑप्टन को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ नस्लीय हमले और आतंकवादी हमले की धमकी की धाराएं लगाई गईं। एस्मेराल्डा पर 10 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

ये भी पढ़े … गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-चुनावी प्रक्रिया ‘मजाक और दिखावा’

अमेरिकी नेता सहित भारतीय मूल के लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया

अमेरिका में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस बीच एशियाई मूल की अमेरिकी नेता रीमा रसूल ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “ये डरा देने वाला अनुभव है। महिला के पास गन भी थी और वह उससे भारतीय मूल की महिलाओं को शूट करना चाहती थी। उस महिला को उनके अंग्रेजी बोलने के लहजे (accents) से दिक्कत थी। आरोपी महिला के खिलाफ इस घिनौने अपराध के लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए।”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews