अगर यह सच है तो रूस का मानवजाति पर यह उपकार होगा…

रूस ने दावा किया है कि उसने कैंसर की वैक्सीन तैयार कर ली है और यह वैक्सीन सभी मरीजों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। यह टीका आम जनता को कैंसर जैसी भयानक बीमारी से बचाएगा।
अगर यह सच है तो रूस का मानवजाति पर यह उपकार होगा...

कैंसर जैसी भयानक बीमारी से आज पूरी दुनिया परेशान है। इसका इलाज ढूंढने की कोशिश लगभग सभी देश कर रहे हैं। वहीं अब रूस की ओर से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दरअसल रूस का दावा है कि उसने कैंसर की वैक्सीन बना ली है। इसके साथ ही रूस ने ऐलान किया है कि यह सभी नागरिकों के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार 16 दिसंबर को यह घोषणा की गई की देश ने कैंसर के खिलाफ वैक्सीन तैयार की है, जिसे 2025 से रूस के कैंसर मरीजों को मुफ्त में लगाया जाएगा।

दरअसल यह जानकारी समाचार एजेंसी TASS की ओर से दी गई है। वैक्सीन को लेकर रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के जनरल डायरेक्ट एंड्री काप्रिन द्वारा रूस के रेडियो चैनल पर इसकी जानकारी शेयर की गई है।

मानव जाति पर रूस का एक उपकार होगा!

अगर यह दावा सच साबित होता है तो मानव जाति पर रूस का एक उपकार होगा। दरअसल आज के समय में सभी देश कैंसर की वैक्सीन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कैंसर की ऐसी वैक्सीन सामने नहीं आई है, जो सभी तरह के कैंसर को खत्म कर सके। हालांकि इससे पहले ह्यूमन प्रॉब्लम माय वायरस (एचपीवी) के खिलाफ जो सर्वाइकल कैंसर को रोकने में मदद करते हैं आ चुकी हैं। कई कंपनियां है जो कैंसर को रोकने के लिए वैक्सीन तैयार कर रही है, जिनमें फार्मास्यूटिकल कंपनी मॉडर्ना और मर्क एंड कंपनी और जर्मन जॉब प्रौद्योगिकी कंपनी जैसी बड़ी कंपनियां शामिल है।

किस कैंसर के लिए कारगर है यह वैक्सीन?

रूस के द्वारा किए गए दावे के मुताबिक यह वैक्सीन हर कैंसर के मरीज को दी जा सकेगी और आम जनता को इस भयानक बीमारी से बचाएगा। मॉस्को में गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के निदेशक अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग द्वारा TASS समाचार एजेंसी को जानकारी दी गई थी कि यह वैक्सीन ट्यूमर के विकास को रोकने में मदद करेगी और कैंसर फैलने से बचाएगी। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है, कि यह वैक्सीन किस प्रकार काम करती है और किस कैंसर का इलाज सटीकता से किया जा सकेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews