रूस ने यूक्रेन के सूमी पर किया मिसाइल अटैक, 21 की मौत

रूस ने यूक्रेन के सूमी पर किया मिसाइल अटैक, 21 की मौत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रूस (russia) और यूक्रेन (Ukraine) के युद्ध का आज 13वां दिन है यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं तो वहीं यूक्रेन भी रूस को मुँहतोड़ जवाब दे रहा है, रूसी सेना लगातार यूक्रेन के अलग-अलग शहरों को निशाना बना रही है। इसी क्रम में सूमी शहर के रिहायशी इलाकों पर मिसाइल अटैक किया गया, जिसमें दो बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े…Katni News: करोड़ों का आसामी निकला सोसायटी सेल्समैन, लोकायुक्त का छापा, अवैध संपत्ति जब्त

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि 13 दिन की इस जंग में रूस के इतने हथियार तबाह हो चुके हैं जितने 30 साल में भी नहीं होते। मगर दूसरी तरफ यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने जेलेंस्की से किसी भी कीमत पर युद्ध रोकने की अपील की है।

यह भी पढ़े…International Women’s Day: विक्की कौशल की “ताकत और दुनिया” है उनकी माँ और कैटरीना..

यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग कहीं विश्वयुद्ध में ना बदल जाए, बता दें कि इस जंग के कारण यूक्रेन में कई देशों के नागरिक वहां फंस चुके हैं वहीं भारत अपने नागरिकों की वतन वापसी के लिए ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) चला रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews