Russia vs Ukraine War: यूक्रेन की सहायता के लिए नीदरलैंड आया आगे, देगा डिफेंस राॅकेट और गोला-बारूद

Russia vs Ukraine War: यूक्रेन की सहायता के लिए नीदरलैंड आया आगे, देगा डिफेंस राॅकेट और गोला-बारूद

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रूस और युक्रेन के बीच युध्द की स्थिति लगातार खौफनाक मंजर में बदलते जा रही है। ऐसे में युक्रेन भले ही अपनी सैन्य ताकत से रूस से कम हो लेकिन अपने हौंसले से वह बुलंद है और किसी भी कीमत पर हार मानने के लिए राजी नहीं है। दोनो ही देशों के युध्द की यह स्थिति आम जन जीवन पर गहरा प्रभाव डाल रही है। रूस अपनी सैन्य ताकत के बलबूते यूक्रेन पर हावी होता नजर आ रहा लेकिन यूक्रेन की मदद के लिए अन्य देशों ने भी हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें – MP News : CM Helpline द्वारा जारी ग्रेडिंग में परिवहन विभाग पुनः अव्वल

यूध्द की इस भयावह स्थिति को देखते हुए नीदरलैंड यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है। जी हां रूसी हमले के बीच नीदरलैंड ने यूक्रेन को 200 स्टिंगर एयर डिफेंस राॅकेट देने की घोषणा की है। शनिवार को नीदरलैंड सरकार ने संसद को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘हमारे सहयोगियों के साथ रक्षा मंत्रालय का लक्ष्य इन सामानों को जल्द से जल्द पहुंचाना है।’’

यह भी पढ़ें – MP: लापरवारी पर सचिव-शिक्षिका समेत 8 निलंबित

सरकार ने यह भी कहा कि वह अपने दूतावास को लुव्यू यूक्रेन से यारोस्वा पोलैंड में स्थानांतरित करेगी। नीदरलैंड भी जर्मनी के साथ स्लोवाकिया में नाटो युध्द समूह को पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली भेजने पर विचार कर रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews