Starship Rocket: लॉन्च के कुछ पल बाद ही ब्लास्ट हुआ दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट, Elon Musk ने कही ये बात

Starship Rocket: लॉन्च के कुछ पल बाद ही ब्लास्ट हुआ दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट, Elon Musk ने कही ये बात

Space X Starship Rocket Launch: एलॉन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स दुनिया ने सबसे बड़े रॉकेट को लॉन्च करके अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रचने वाली थी, लेकिन कुछ समय से ही यह विफल हो गया है। रॉकेट का नाम स्टारशिप था, जो पहले ही टेस्ट में फट गया है।

20 अप्रैल को स्टारशिप का ऑर्बिटल टेस्ट था। रॉकेट को भारतीय समय से अनुसार 7:03 बजे टेक्सास से टेस्ट फ्लाइट के लिए लॉन्च किया गया था। लॉन्च के शुरुआती स्तर पर सब कुछ सही रहा, लेकिन ऑर्बिट में जाने से पहले कुछ खराबी के कारण यह ब्लास्ट हो गया। कैसी खराबी आई? इसका पता अब नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही वजह का खुलासा होगा।

सोशल मीडिया पर रॉकेट में हुए ब्लास्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ-साफ कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक यह रेपिड अनप्लांड डिसेम्बली है। बता दें कि इस रॉकेट को 17 अप्रैल को लॉन्च किया जाना था। लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के कारण लॉन्चिंग डाल दी गई है। स्पेस एक्स ने दावा किया था कि स्टारशिप 100 लोगों को एक साथ मंगल ग्रह पर ले जाने में सक्षम होगा। इसकी ऊंचाई 394 फिट और व्यास 29.5 फिट बताई जा रही है।

स्टारशिप रॉकेट में ब्लास्ट होने के बाद भी मस्क ने प्रयास को सराहा है। हालांकि यह उनके लिए बहुत बड़ा झटका है। उन्होनें ट्वीट किया, “स्पेस एक्स टीम को रोमांचक परीक्षण के लिए बधाई, कुछ महीनों में अगले टेस्ट लॉन्च के लिए बहुत कुछ सीखा।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews