सोशल मीडिया पर रेसिपी देखकर बना रही थी पोच्ड एग, हुआ ये खतरनाक हादसा

सोशल मीडिया पर रेसिपी देखकर बना रही थी पोच्ड एग, हुआ ये खतरनाक हादसा

Face burnt in the process of making viral recipe : इन दिनों इंटरनेट और सोशल मीडिया किसी अलादीन के चिराग की तरह है। आपको कुछ भी पता करना हो..बस वहां सर्च कीजिए और कुछ ही पल में सैंकड़ों नतीजे आपके सामने होंगे। इंटरनेट की दुनिया पर आप एकेडमिक्स, आर्ट एंड कल्चर, डिजाइनिंग, म्यूजिक, डांस, कुकिंग से लेकर कुछ भी सीख सकते हैं। लेकिन सीखने की इस कला में भी समझदारी बरतना जरुरी है..वरना कभी कभी कुछ खतरनाक हादसे भी हो सकते हैं।

ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटेन की शाफिया बशीर नाम की महिला के साथ। वो टिक टॉक हैक देखकर कुछ अलग तरह से अंडे बनाना चाहती थीं। उन्होने यहां ट्रेंड हो रहे पोच्ड एग की रेसिपी देखी और उसे आजमाने का सोचा। 37 साल की बशीर ने अंडों को छिलकों समेत माइक्रोवेव में रख दिया। टिकटॉक पर ऐसा ही बताया गया था। अंडे पक जाने के बाद वो उसे चम्मच से निकालने की कोशिश करने लगी और तभी अचानक अंडा एकदम से फूट गया और उसके भीतर का उबलता हुआ भाग उड़कर बशीर के चेहरे पर चिपक गया। वो इतना गर्म था कि उसके चेहरे की आधी त्वचा पूरी तरह उतर गई।

दर्द से कराहती बशीर ने अपने चेहरे को नल के नीच रखा और फिर किसी तरह इमरजेंसी सर्विस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज शुरु हुआ न्यूज वेबसाइट इंडिपेंडेंट को अपना अनुभव बताते हुए बशीर ने कहा कि वो सालों से पोच्ड एग बनाती आ रही हैं लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तकनीक आजमाने के चक्कर में ये हादसा हो गया। वो सोशल मीडिया पर काफी वक्त बिताती थी और तरह तरह की रेसिपी देखा करती थी। लेकिन इस घटना के बाद उन्होने लोगों को सलाह दी है कि बिना कुछ भी कन्फर्म किए कोई नया नुस्खा नहीं आजमाना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews