वॉशिंगटन D.C. में हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान चली गोलियां, डोनाल्ड ट्रम्प समेत कई बड़े नेता अंदर थे मौजूद, सभी सुरक्षित

वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान अचानक फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। दरअसल होटल के बाहर हुए इस हमले के वक्त डोनाल्ड ट्रम्प समेत कई बड़े नेता अंदर मौजूद थे। वहीं चश्मदीदों ने 7 राउंड फायरिंग की बात कही है सुरक्षाबलों ने तुरंत एक्शन लेते हुए हमलावर को पकड़ लिया है।
वॉशिंगटन D.C. में हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान चली गोलियां, डोनाल्ड ट्रम्प समेत कई बड़े नेता अंदर थे मौजूद, सभी सुरक्षित

वॉशिंगटन D.C. में एक हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान अफरा-तफरी मच गई। दरअसल होटल के बाहर अचानक गोलियां चलने लगीं। वहीं अंदर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कई वीआईपी मौजूद थे। हालांकि सुरक्षाबलों की सतर्कता से सभी मेहमान सुरक्षित है और हमलावर को भी मौके पर ही पकड़ लिया गया। दरअसल घटना के वक्त व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर चल रहा था। बता दें कि इसे मीडिया और राजनीति का बड़ा सालाना कार्यक्रम माना जाता है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की जबकि अंदर बैठे लोग अचानक आवाज सुनकर मेजों के नीचे छिप गए।

हालांकि कुछ ही मिनटों में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और ट्रम्प की सुरक्षा बड़ा दी। वहीं डोनाल्ड ट्रम्प ने बाद में कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने बहादुरी से काम किया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

डिनर पार्टी की सुरक्षा व्यवस्था थी मजबूत

दरअसल व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर अमेरिका का एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम माना जाता है जिसमें राष्ट्रपति, पत्रकार और बड़े अधिकारी शामिल होते हैं। ऐसे इवेंट्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं फिर भी इस तरह की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं चश्मदीदों के मुताबिक पहले तेज धमाके की आवाज आई, जिसे लोग समझ नहीं पाए। कुछ सेकंड बाद जब अफरा-तफरी मची तब लोगों को अंदाजा हुआ कि फायरिंग हुई है। कई लोग जमीन पर लेट गए, जबकि कुछ मेजों के नीचे छिप गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मी हथियारों के साथ अंदर पहुंचे और पूरे हॉल को कंट्रोल में लिया।

जानिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्या कहा?

वहीं इस घटना के बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ है। सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई है। सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम किया है। जिस अफसर को गोली लगी, वह सुरक्षित है। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी। हमलावर के पास पावरफुल गन थी।’

ट्रम्प पर पहले भी हो चुका है हमला

बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प पर इससे पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। दरअसल जुलाई 2024 में पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान उन पर गोली चलाई गई थी, जिसमें वे बाल-बाल बचे थे। उस घटना के बाद उनकी सुरक्षा और भी सख्त कर दी गई थी। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर अमेरिका जैसे बड़े देश में भी वीआईपी सुरक्षा के मुद्दे को बड़ा दिया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वह सुरक्षित है। वहीं हमलावर को जिंदा पकड़ लिया गया है, जिससे जांच एजेंसियों को घटना के पीछे की साजिश समझने में मदद मिलेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews