जब एक साथ 3 गिलास पानी पी गया कोबरा नाग, देखें Video

Jabalpur News : क्या आपने कभी कोबरा सांप को पानी पीते हुए देखा है। अगर नहीं देखा है तो हमारी इस खबर में देख लीजिए जो कि जबलपुर के गौरी घाट की है, जहां प्यासा कोबरा आराम से सर्प विशेषज्ञ के हाथों गिलास से पानी पी रहा है। ऐसा लग रहा है मानो कोबरा काफी ज्यादा प्यासा था इसलिए वह तीन गिलास पानी पी लिया।

देखें Video

दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम गौरी घाट के पास मिश्रा परिवार के घर की है, जहां प्यासा कोबरा पानी की तलाश में घुस गया। जैसे ही मिश्रा परिवार के लोगों ने उसे देखा तो वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ कोबरा को देखते ही समझ गए कि वह प्यासा है। इसी कारण से यहां-वहां भाग रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”813776351″]

रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

गजेन्द्र दुबे ने जैसे ही गिलास से उसके ऊपर पानी डाला तो वह आराम से पानी पीने लगा। पानी पीने के बाद कोबरा को थोड़ी राहत मिली तो वह अपनी सामान्य स्थिति में आ गया। जिसके बाद गजेंद्र भाई ने कोबरा का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

बहुत ही जहरीला था कोबरा

सर्प विशेषज्ञ ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी ना मिलने के कारण अक्सर सांप रहवासी इलाके में पानी की तलाश में पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि मिश्रा परिवार के घर में जो कोबरा नाग निकला था उसमें न्यूरोटोक्सीन जहर होता है जो कि बहुत ही जहरीला होता है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews