‘पेटीएम यूज़ करते हो?’ जबलपुर कलेक्टर की बनी फर्जी आइडी, आरोपी कर रहा पैसों की डिमांड

cyber crime

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में एक अज्ञात अपराधी ने कलेक्टर जबलपुर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उस आईडी से रु की डिमांड कर डाली। साइबर ठग आज इतने शातिर हो गए है कि अब वो आमजन के साथ साथ आईएएस अधिकारियों को भी नही बख्श रहे हैं। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को जब यह जानकारी लगी तो उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी में अपडेट मेसैज डाला और बताया कि किसी ने उनके नाम की फर्जी आईडी बनाकर रुपयों की डिमांड की है।

यह भी पढे़ं… एसपी की नई पहल चर्चा में , स्टाफ को थानों में भाप दिलाने निकाला नया तरीका

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी में चैटिंग की कुछ बाते भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। चैटिंग में कलेक्टर के नाम से लिखा गया है की पेटीएम यूज़ करते हो? जिसमें सामने वाला बोल रहा है हां, इसके बाद कलेक्टर की तरफ से चैटिंग में लिखा जाता है कि कुछ रु ट्रांसफर कर सकते हो उसके बाद कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के नाम से बनाई गई आईडी से 8 हजार रु की मांग की जाती है।

जबलपुर

कलेक्टर ने किया आगाह
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को जब यह जानकारी लगी कि उनके नाम की फेक आईडी बनी हुई है। तो उन्होंने तुरन्त ही अपडेट किया और अपील की कि मेरे नाम से किसी ने फेक आईडी बना ली है और राशि मांग रहा है जो कि पूर्णतः गलत और भ्रामक है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने सभी से सावधान रहने की अपील की है साथ ही लिखा है कि ऐसी आईडी से अगर कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है तो उसे स्वीकार न करें।

यह भी पढें… टूटे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 11,269 पॉजिटिव, टॉप 10 संक्रमित शहरों में भोपाल और इंदौर शामिल

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के नाम से बनी फेसबुक आईडी के द्वारा रु की डिमांड की जा रही है। इसकी वास्तविक जानकारी लेने के लिए जब हमने उनको काॉल किया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। फिलहाल कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के नाम से बनी फेक आईडी के चर्चे अब जबलपुर से लेकर राजधानी तक पहुँच गए हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews