Jabalpur News: मामूली विवाद को लेकर 1 युवक की हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

indore crime news

Jabalpur News : जबलपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां अपने नाना के घर घूमने आए एक युवक की गांव के ही दो लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए हैं। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

विवाद के बाद हत्या

दरअसल, मृतक कृष्णकांत जो कि थाना बेलखेड़ा के भैरव घाट का रहने वाला था वो शनिवार की दोपहर को शादी समारोह में शामिल होने अपने नाना के घर कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम पौड़ी आया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव में ही रहने वाले दो अज्ञात लड़कों से उसका विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी हत्या कर दी गई।

आरोपियों की तलाश जारी

वहीं, पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही, दोनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। इधर, मृतक के ननिहाल और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद से ही गांव में मातम का माहौल परस गया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews