
Jabalpur News : जबलपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां 10वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने टीचर से बदला लेने के लिए अपने तीन साथियों को प्लान के तहत बुलवाया और फिर टीचर को पिटवाया। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बता दें कि मारपीट करने वाले सभी लड़के नाबालिग थे। जिनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। साथ ही उनसे पुछताछ भी जारी है। आइए विस्तार से जानें यहां…
जानें पूरा मामला
दरअसल, मामला धनवंतरी नगर पुलिस चौकी के कमेटी हॉल पास की है। जब 27 सितंबर की दोपहर को टीचर स्कूल बस में सवार होकर धनवंतरी नगर कमेटी हॉल के पास पहुंचे। तभी छात्र के तीन साथी पहले से ही घात लगाकर वहां बैठे हुए थे, जिन्होंने टीचर को स्कूल बस से उतर कर मारा। दरअसल, कुछ दिन पहले स्कूल में पढ़ाई न करने के कारण टीचर अभय ने दसवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र को पिटाई लगाई थी। सभी छात्रों के सामने टीचर का इस तरह से मारने को लेकर छात्र ने बदला लेने का मूड बना लिया।
[dgv_vimeo_video id=”869436500″]
2 नाबालिग गिरफ्तार
छात्र ने पड़ोस में ही रहने वाले अपने 3 नाबालिग दोस्तों को टीचर के साथ मारपीट करने के लिए तैयार किया। जैसे ही स्कूल बस कमेटी हॉल के पास पहुंची तो वहां पर तीनों ही लड़के छिपे हुए थे। तीनों ने टीचर को बस से उतरा और मारपीट करना शुरू कर दी। जिससे टीचर के सिर और पेट में चोट आई है। जिसके बाद शिक्षक ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

