11 करोड़ का जापानी दमकल वाहन 56 मीटर पर भी बुझा सकेगा आग, रेस्क्यू में भी होगी आसानी

11 करोड़ का जापानी दमकल वाहन 56 मीटर पर भी बुझा सकेगा आग, रेस्क्यू में भी होगी आसानी

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर जिले में किसी भी प्रकार की बड़ी अग्नि दुर्घटना होने पर अब दमकल विभाग (fire department) के कर्मी आसानी से निपट सकेंगे और कई मंजिला इमारत में होने वाले अग्नि हादसे को जल्द ही काबू कर सकेंगे, इसके लिए जबलपुर नगर निगम (Jabalpur Municipal Corporation) के पास मध्य प्रदेश स्तर का पहला अग्निशमन का वाहन (fire brigade) आ चुका है, जिसकी कीमत 11 करोड़ रूपए बताई जा रही है और इससे अब दमकल विभाग के कर्मी आसानी से अग्नि हादसे को शीघ्र ही काबू पा सकेंगे और नागरिकों की सुरक्षा भी कर सकेंगे।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस वाहन का नाम टीटीएल यानी की टर्न टेबिल लेडर है, जिसकी हाइट 56 मीटर है, जो 56 मीटर तक खुलेगा और 20 मंजिल तक बहुमंजिला इमारतों तक जाकर फायर पर काम भी करेगा। ये वाहन सबसे ऊपर वाले माले में अग्नि हादसे के दौरान फंसे हुए लोगों को का रेस्क्यू करेगा।

ये भी पढ़ें – MPESB MPPEB: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, ये रहेंगे नियम, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

जबलपुर महापौर और नगर निगम कमिश्नर ने जापान से आए 11 करोड़ रुपए के वाहन (11 crore fire brigade) का आज निरीक्षण किया। वाहन को ऑपरेट कौन करेगा और कैसे करेगा यह अभी एक बड़ा सवाल है, क्योंकि जबलपुर नगर निगम के पास इस वह वाहन को चलाने के लिए अभी कोई ऑपरेटर नहीं है लिहाजा कुछ दिन और अभी इंतजार करना होगा जिसके बाद फिर इस वाहन से आग बुझाई जाएगी।

ये भी पढ़ें – Cruise में घूमने का आपका सपना जल्दी होगा पूरा, देखिये IRCTC के दो स्पेशल पैकेज

[dgv_vimeo_video id=”764906376″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews