जबलपुर में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ छात्र, पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच जारी

Cyber ​​Crime

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक छात्र के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। जिसकी शिकायत छाक्ष द्वारा जिले के स्थानीय बेलबाग थाने में की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को साइबर सेल को सौंप दिया है। वहीं इस मामले में सायबर सेल की टीम जांच में जुट चुकी है।

ऑनलाइन बुक खरीदी के दौरान हुई ठगी

छात्र ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं क्लास में पढ़ता है। उसने अपनी पढ़ाई के लिए ऑनलाइन बुक खरीदी थी। जिसके लिए 69 हजार रुपए ऑनलाइन भुगतान कर दिया था। हालांकि जिस क्यूआर कोड के जरिए उसने भुगतान किया था, वह गलत निकला और उसके साथ हजारों रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

वहीं मामले में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि साइबर सेल के जरिए इसकी जांच की जा रही है। इसी के साथ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब तक ऑनलाइन पर्चेज के बारे में पता ना रहे तब तक खरीददारी नहीं करनी चाहिए। वहीं थाना प्रभारी प्रवीण ने कहा कि निश्चित रूप से छात्र की जरा सी लापरवाही के चलते उसके खाते से 69 हजार रुपए कट गए। उन्होंने कहा कि अब ठग छाक्षों को भी अपना निशाना बना रहे हैं जो कि एक गंभीर विषय है। फिलहाल पलिस लगातार लोगों को जागरुक कर यह भी बता रही है कि किसी भी खरीदी के लिए जब तक पूरी तरह से यह ना समझ ले कि वह खरीदी सही है तभी अपने पैसे ट्रांसफर करें।

[dgv_vimeo_video id=”909408592″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews