जबलपुर में 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 56 पहुंचा आंकड़ा

जबलपुर में 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 56 पहुंचा आंकड़ा

जबलपुर|संदीप कुमार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है| थोड़े दिन की राहत के बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है| जिले में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए। जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 56 हो चुकी है|

शनिवार दिन भर तक महज दो दिनों के भीतर पाए गए 25 पॉजिटिव कोरोना केस पाए गए हैं। आज पॉजिटिव केस सभी हनुमानताल क्षेत्र के हैं। शनिवार को आए नए मामले आईसीएमआर लैब से 135 सैम्पलों की परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद मिले। इससे पहले शुक्रवार को आईसीएमआर से मिली रिपोर्ट की मुतबिक 77 लोगो के टेस्ट किए गए थे जिसमे की 3 लोगो की जहाँ पॉजिटीव रिपोर्ट आई थे। वही 17 लोगो को अंडर प्रेसोस रखा गया था। बाकी के परीक्षण निगेटिव आए थे । आईपीएस रोहित काशवानी के अलावां दरहाई सराफ़ा निवासी 73 साल के उत्तमचंद जैन और 22 साल के संदीप तिवारी भी कोरोना पॉजिटीव निकले थे ।

प्रशासन अलर्ट, कई इलाके सील
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने पुराने शहर के अधिकांश इलाकों को सील कर दिया है। जिला प्रशासन ने लगातार मिल रहे पॉजिटीव केसों को देखते हुए 27 अप्रैल तक टोटल लॉक डाउन घोषित किया है। वहीं कलेक्टर भरत यादव ने कहा है कि सभी लोग सोशल डिस्टेन्स को अपनी आदत में शुमार करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews