जबलपुर में मिले 140 नए संक्रमित मरीज, 3300 से ऊपर पहुंची मरीजों की संख्या

जबलपुर में मिले 140 नए संक्रमित मरीज, 3300 से ऊपर पहुंची मरीजों की संख्या

जबलपुर, संदीप कुमार

बीते चौबीस घण्टे के दौरान जबलपुर में 140 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहीं कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर सोमवार को 107 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । आज डिस्चार्ज हुये 107 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 2467 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 140 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3339 पहुँच गई है । जबलपुर में कोरोना से अभी तक 68 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 804 हो गये हैं। रविवार की शाम 6 बजे तक 1272 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं । वही 1700 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं । जबलपुर में अब तक कुल 56065 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं ।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews