बहन के फोटो वायरल करने से मना किया तो घोंप दिया चाक़ू, नाबालिग की मौत

बहन के फोटो वायरल करने से मना किया तो घोंप दिया चाक़ू, नाबालिग की मौत

जबलपुर, संदीप कुमार| रांझी थाना के सीओडी मोड़ में करौंदी में रहने वाले चार किशोरों ने बापू नगर में रहने वाले 16 वर्षीय कृष्णा सिंह को बात करने के बहाने सीओडी मोड़ बुलाया और उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर फरार हो गए जहाँ इलाज के दौरान कृष्णा सिंह की मौत हो गयी, वही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

जानकारी अनुसार कारोंदी में रहना वाला 17 वर्षीय किशोर मृतक की बहन के फोटो अपने व्हाट्सअप में डालकर शेयर करता था जिस बात को लेकर मृतक किशोर ने पहले भी उसे ऐसी हरकत करने से मना किया था| बावजूद इसके करौंदी में रहना वाला किशोर नही माना , जिसको लेकर कृष्णा सिंह अपने दोस्त को लेकर करौंदी निवासी किशोर से बात करने सीओडी मोड़ पहुँचा|

जहा करौंदी निवासी किशोर के साथ 3 किशोर पहले से मौजूद थे| जब कृष्णा सिंह ने कहा कि उसकी बहन की तश्वीर व्हाट्सएप में नही डालना वरना पुलिस में शिकायत दर्ज कर दूंगा| इस बात को लेकर करौंदी निवासी किशोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर कृष्णा के हाथ पैर में चाकुओ से हमला कर गंभीर रूप से घायल करते हुए फरार हो गए| वही सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पातल पहुँचाया, जहा इलाज के दौरान चिकतसिको ने मृत घोषित कर दिया|

रांझी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए 2 किशोरों को हिरासत में लिया है वही दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews